फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increasing number of Muslims in Ayodhya Ram temple

राम मंदिर में सहयोग करने वालों में मुस्लिमों की बढ़ रही संख्या

Sat, 30 Jan 2021 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Increasing number of Muslims in Ayodhya Ram temple
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। मुस्लिम भी इस अभियान में अब लगातार शिरकत कर रहे हैं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद द्वारा 51 हजार रुपये की समर्पण निधि देने के बाद इस अभियान में भाग लेने वाले मुस्लिमों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को ही तमाम मुस्लिमों ने संघ विचार परिवार के सदस्यों को मंदिर निर्माण के लिए राशि अर्पित की।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी झूंसी में एक मुस्लिम परिवार की ओर से संघ विचार परिवार के सदस्यों को 51 हजार का चेक दिया गया था। इसके बाद विहिप प्रांत कार्यालय में भी आकर एक अन्य मुस्लिम की ओर से प्रांत संगठन मंत्री को चेक सौंपा गया। अब इसी क्रम में शुक्रवार को मोहम्मद हरिश, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद जाहिद आदि ने 2100-2100 रुपये की सहयोग राशि प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचाकर श्रीकृष्णचंद्र, सुजीत, नरेंद्र की मौजूदगी में सौंपी। विभाग प्रचारक डा. एमजे त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उधर शुक्रवार को संघ के देवप्रयागम नगर में  ट्रिपल आईटी प्रो. संजय के आवास पर निधि समर्पण अभियान की बैठक हुई । इसमें वीना सिंह ने 51 हजार,  नितेश पुरोहित ने 21 हजार, माधवेन्द्र  ने 11 हजार रुपये की धनराशि का योगदान दिया। देवप्रयागम नगर के अम्बेडकर बस्ती पीपलगांव में  जय प्रकाश दुबे के आवास पर निधि समर्पण अभियान  जयप्रकाश  ने एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपया एवं कई अन्य लोगों ने हजारों रुपये की धनराशि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शिक्षाविदों ने बढ़-चढ़कर निभाई अपनी भागीदारी

ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में प्रांत प्रचारक रमेश  की उपस्थिति में चयन बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य हरेंद्र राय, दिनेश मणि त्रिपाठी तथा सर्वाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरारजी त्रिपाठी समेत लगभग दो दर्जन प्रधानाचार्यो एवं अनेक शिक्षकों ने अपनी समर्पण राशि सौंपी। यहां मुरार जी त्रिपाठी ने एक लाख ग्यारह हजार का चेक सौंपा ।चयन बोर्ड सदस्य हरेंद्र राय, दिनेश मणि त्रिपाठी ने 11-11 हजार की समर्पण राशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed