फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Increased difficulties in alluvial areas , disrupting life

कछारी इलाकों में बढ़ीं मुश्किलें, जीवन अस्तव्यस्त

Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Increased difficulties in alluvial areas , disrupting life
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगा और यमुना के जलस्तर में बृहस्पतिवार को भी वृद्धि जारी रही। इससे दारागंज, छोटा बघाड़ा, रसूलाबाद, सलोरी, झूंसी, फाफामऊ, सोनौटी बदरा समेत कई मुहल्लों में कई परिवारों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पानी घरों में घुसने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोग अपने परिचितों के यहां शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले ही हाई अलर्ट घोषित किया है। तहसीलों में शरणालय स्थापित कर वहां लोगों के लिए पेयजल, भोजन, शौचालय, एवं ठहरने के लिए दरी चादर आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएमओ से संक्रामक रोगों से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा। 
विज्ञापन


फाफामऊ में मंगलवार को जलस्तर 83.19 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से डेढ़ मीटर नीचे है। मंगलवार को फाफामऊ के जलस्तर में सात सेमी. की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, छतनाग में आठ सेमी वृद्धि के साथ गंगा का जलस्तर 82.20 मीटर पर पहुंच गया, जबकि नैनी में आठ सेमी बढ़ोतरी के साथ यमुना का जलस्तर 82.80 मीटर दर्ज किया गया। डीएम संजय कुमार ने सिंचाई बाढ़ कार्य खंड और पंपिंग स्टेशन से जुड़े अभियंताओं को बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखने के साथ बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया है। कहा कि जलस्तर बढ़ने पर पंपिंग स्टेशनों के गेट बंद कर दिया जाए। जिले में दोनों नदियों से 655 गांव प्रभावित हैं। हालांकि शाम को दोनों नदियों के जलस्तर स्थिर होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रात से जलस्तर में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed