{"_id":"69fa55aa3593f4ccdb0323bc","slug":"increased-demand-for-lehenga-cotton-silk-sarees-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-14483-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लहंगा-कॉटन सिल्क साड़ियों की बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लहंगा-कॉटन सिल्क साड़ियों की बढ़ी डिमांड
Wed, 06 May 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 06 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
हरिसेनगंज-महिला ग्राहकों को सिल्क साड़ी दिखाता दुकानदार
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। सहालग की धूम से बाजारों की रौनक लौट आई है। कपड़ा दुकानदारों ने भी स्टॉक फुल कर लिया है। इस बार लहंगा और कॉटन सिल्क साड़ियों की मांग बढ़ गई है।
सदर बाजार के कपड़ा कारोबारी संतोष गुप्ता ने बताया कि इस बार मार्केट में राजस्थानी लहंगा और कॉटन सिल्क साड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड है। राजस्थानी लहंगा दुल्हनों और लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसकी कीमत 10 हजार 40 हजार तक है। कारीगरी और काम के हिसाब से रेट तय होते हैं।
इसी तरह सिल्क और कॉटन सिल्क साड़ी एक हजार से पांच हजार के बीच बिक रही है। गर्मी को देखते हुए हल्की और आरामदायक कॉटन सिल्क साड़ियों को महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं। शादी के अलावा हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए भी इनकी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने सहालग को देखते हुए पहले से ही माल मंगवा लिया है। कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि साड़ियों के साथ लहंगे की भी जबरदस्त बिक्री हो रही है। अगले 15 दिन में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है।