{"_id":"63d48ac4f4da2a89b62133d3b8a1186d","slug":"income-tax-raids-caught-stealing-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पकड़ी गई करोड़ों की आयकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में पकड़ी गई करोड़ों की आयकर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग की छापेमारी ने बड़ी सफलता हासिल की। सराफा की तीन दुकानों से ही 3.21 करोड़ रुपये आयकर के रूप में विभाग को हासिल हो गए। एक दुकानदार छापेमारी के दौरान दुकान छोड़कर भाग निकला। इसलिए जांच टीम ने उसके स्टॉक वैल्युएशन कराने के बाद विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, कोचिंग संस्थान में भी भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। रिटर्न में फीस के रूप में हुई आय का आधा हिस्सा भी नहीं दिखाया गया है।
आयकर विभाग की टीम ने चौक क्षेत्र के महाजनी टोला की चार सराफा दुकानों में शुक्रवार को छापेमारी की। भोर में करीब चार बजे तक चली जांच के दौरान मिली सफलता से विभागीय अफसर खुश हैं।
अफसरों के मुताबिक छापेमारी में करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। यह स्थिति तब है जबकि स्वर्ण गंगा ज्वैलर्स का मालिक कार्रवाई के दौरान दुकान खुली छोड़कर भाग निकला। अफसरों ने उसकी तलाश कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सो, दुकान में मिले अघोषित आभूषणों का वैल्यूएशन कराया गया है। इसकी कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल, इस पर अभी कोई टैक्स नहीं मिला है।
विज्ञापन
इससे इतर सुमन डायमंड्स में करीब 8.70 करोड़ रुपये का अघोषित स्टॉक बरामद हुआ। दुकानदार ने इस पर 30 फीसदी की दर से 2.61 करोड़ रुपये टैक्स देने पर सहमति जता दी। बताते हैं कि कुछ रकम का चेक से भुगतान भी कर दिया है। स्वास्तिक सिल्वर हाउस के मालिक ने 40 लाख रुपये का चेक रात में ही भुगतान कर दिया। सुमन ज्वैलर्स से भी आयकर के रूप में 20 लाख रुपये के चेक मिले हैं। उधर, वाराणसी से आई जांच टीम को संदेश एकेडमी की तीनों शाखाओं के रिकार्ड में भारी हेरफेर मिला। कक्षाएं भरी होने के बावजूद छात्रों की संख्या कम दिखाई गई। साथ ही छात्रों से लिए गए शुल्क को भी रजिस्टर पर गलत तरीके से चढ़ाया गया है। टीम ने कई पेपर भी जब्त किए हैं।