फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inauguration of new center in Allahabad University, three courses started

इलाहाबाद विवि में नए सेंटर का उद्घाटन, शुरू हुए तीन कोर्स

Mon, 09 Nov 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of new center in Allahabad University, three courses started
allahabad university
कंप्यूटर की नई तकनीक में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सेंटर ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट स्थापित किया गया है। सोमवार को इविवि के कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने इस सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


विज्ञान संकाय स्थित यह सेंटर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज के तहत संचालित किया जा रहा है। सेंटर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से मान्यता प्राप्त तीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है और इन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की स्किल डेवलपमेंट योजना के तहत संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनमें बीवोक इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एंड पेरीफेरल और डिप्लोमा इन नेटवर्क एंड स्टोरेज पाठ्यक्रम शामिल हैं। सेंटर पर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग लैब है। वर्तमान सत्र से ही इस सेंटर में प्रवेश लिए जा रहे हैं और कई विद्यार्थियों ने इस कोर्स के लिए आवेदन किए हैं। सेंटर के लिए आधारभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था कोरोना काल में ही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने कहा कि बदलती दुनिया में विकसित हो रही टेक्नोलॉजी से नई पीढ़ी को जोडना अत्यंत आवश्यक है। सेंटर के माध्यम से शुरू किए गए पाठ्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के लिए मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे पूर्व इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. अवधेश कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौक पर कुलसचिव प्रो. एनके शुक्ला, डीन कॉलेज डेवपलमेंट प्रो. प्रशांत अग्रवाल, डीन साइंस प्रो. शेखर श्रीवास्तवए, प्रो. नीलम यादव, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. धनंजय चोपड़ा, पीआरओ डॉ. शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। आभार ज्ञापन बृजेश राय न ेकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed