फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inauguration of digital photo exhibition at Kumbh Mela 2019

कुंभ मेले में फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन, डिजिटल हुए बापू और पटेल के सपने

Fri, 18 Jan 2019 05:11 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jan 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of digital photo exhibition at Kumbh Mela 2019
digital photo exhibition

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौहपुरुष सरदार पटेल के सपने डिजिटल इंडिया के तहत कुंभ में साकार हो रहे हैं। इन महापुरुषों की जीवन गाथा के साथ राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका, विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी देखने के लिए शनिवार को दिन भर भीड़ लगी रही। इस प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी के अब तक के कार्यकाल व उनके मन की बात काा भी डिजिटलाइजेशन किया गया है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी इस डिजिटल प्रदर्शनी में जगह दी गई है।  

विज्ञापन


कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर- एक त्रिवेणी रोड पर ब्यूरो ऑफ आउटिंग एंड कम्यूनिकेशन की ओर से एक भारत, स्वच्छ भारत और सक्षम भारत केे स्लोगन के साथ डिजिटल प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। इसकी प्रस्तुती नई दिल्ली संस्था थिकिंग कैप कर रही है। इस प्रदर्शनी में गांधी के जीवनकाल, देश विकास के लिए उनके संजोए सपनों को डिजिटलाइज किया गया है। बापू के भजनों को डिजिटल-वे दिया गया है। बापू क्या चाहते थे? देश के प्रति उनका नजरिया क्या था?
विज्ञापन


जैसे अहम सवालों के जवाबों को प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सरदार पटेल के रियासतों के भारतीय गणराज्य मेंं विलय कराने के काम, आजादी के दौरान योगदान और उनकी डिजिटल जीवन गाथा का वर्णन किया गया है। बीओसी के क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य डिजिटल के माध्यम से बापू और पटेल के विचारों को आगे लाना है। इसकी पूरी जानकारी आम लोगों के सामने डिजिटल के माध्यम से प्रस्तुत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने साझा की अपने दिल की बातें 

डिजिटल प्रदर्शनी में बापू और पटेल के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यह सरकार का अच्छा कदम है। इससे लोगों को पता चलता है कि दोनों महापुरुषों ने देश और समाज के लिए क्या-क्या किया है। ये महापुरुष राष्ट्र निर्माण के नायक रहे हैं। इस प्रदर्शनी जरिए इनके बारे में लोगों में और जानकारियां प्रसारित होंगी। - आशुतोष पाण्डेय  प्रतापगढ़ 

कुंभ में डिजिटल प्रदर्शनी को देख सुखद अनुभव हो रहा है। बापू और पटेल के बारे में इतनी जानकारी एक साथ मिलना बड़ी बात है। अन्य दूसरी जगह संभव नहीं था। सरकार ने डिजिटल प्रदर्शनी लगाकर ज्ञान की कुंजी जैसे खोल दी है। ऐसे आगे भी होते रहना चाहिए, ताकि आजादी की भूमिका निभाने वालों जीवन चरित आए और लोगों को जानकारी मिले। -राजेश कुमार प्रतापढ़

सरकार कीयोजनाओं के प्रचार-प्रसार का जरिया है। जो लोगों के बीच आनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि इन्होंने जनता के लिए क्या-क्या किया है। हांलाकि बापू और पटेल के जीवन वृत्त की डिजिटलाइजेशन होना बहुत अच्छा है। इससे लोगों मे जानकारियां बढ़ेगी। जिससे लोग कुछ सीख सकेंगे। -अवधेश कुमार आजमगढ़

प्रदर्शनी में महात्मा गांधी और सरदार पटेल के विचारों और भावी भारत के सपने का प्रस्तुतीकरण कुंभ में आने वाले लोगों के लिए ज्ञानोपयोगी है। यहां से जानकारी लेकर अपने जीवन इनके विचारों को आत्मसात कर बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर सकते हैं। -अर्जित मिश्रा कुंडा, प्रतापगढ़
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed