फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in this time the entrance exam in prsu will not be

पीआरएसयू में इस बार नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 21 May 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
in this time the entrance exam in prsu will not be
11 कोर्सों में दिए जाएंगे सीधे प्रवेश
विज्ञापन

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। छात्र-छात्राओं को परास्नातक के 11 कोर्स में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। विवि में प्रवेश जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा। विवि की ओर से मंडल के सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रवेश प्रक्रिया अपने स्तर पर शुरू करें। विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में सभी कॉलेज अपने स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करें। इस बार विवि की ओर से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी। विवि की ओर से जिन कोर्स में प्रवेश होगा उनमें परास्नातक सामाजिक ार्य, वाणिज्य, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, रक्षा अध्ययन और दर्शनशास्त्र शामिल है। प्रवेश स्नातक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। प्रवेश के लिए छात्रों को वेबसाइट से फॉर्म लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed