फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the stadium run, the female army officer raised the value of Prayagraj

स्टेडियम रन में महिला आर्मी अफसर ने बढ़ाया संगमनगरी का मान 

Wed, 11 Aug 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 11:14 PM IST
सार

प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रयागराज लौटी डॉ. फरहा दीबा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से वाले प्रतिभागी को दो साल के अंदर फुल मैराथन को साढ़े पांच घंटे में पूरा किया हो।

विज्ञापन
In the stadium run, the female army officer raised the value of Prayagraj
prayagraj news : दीबा फराह। - फोटो : prayagraj

विस्तार

संगमनगरी की महिला आर्मी अफसर मेजर डॉ. फराह दीबा बंगलुरू में आयोजित स्टेडियम रन में परचम लहराया है। छठवीं बटालियन एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रशासनिक अफसर के पद पर तैनात डॉ. फरहा दीबा ने सात-आठ अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में लगातार 12 घंटे दौड़कर 82.9 किमी की दूरी तय की है। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर प्रयागराज लौटी डॉ. फराह दीबा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने से वाले प्रतिभागी को दो साल के अंदर फुल मैराथन को साढ़े पांच घंटे में पूरा किया हो। फरहा ने प्रयागराज में आयोजित वाली पिछली दोनों इंदिरा मैराथान में प्रतिभाग किया था और निर्धारित समय सीमा में दौड़ पूरी की थी। इसके अलावा 50 किलोमीटर की एक मैराथान में भी शामिल हुई थीं।  फरहा ने बताया कि यह दौड़ सायं पांच बजे शुरू होती है और अगले दिन सुबह पांच समाप्त होती है। प्रतिभागी को लगातार दौड़ना होता है।
विज्ञापन


इस दौरान ड्रिंक आदि कार्यो के लिए आपने ब्रेक लिया तो वह समय प्रतियोगिता के नियम के मुताबिक घटा दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में यह देखा जाता है कि प्रतिभागी कितना अधिक समय तक ट्रैक पर रहा। डॉ. फरहा ने बताया कि मैग्नेटिक ट्रैक पर दौड़ना होता है। साथ ही प्रतिभागी के शूज में चिप लगी होती है। वह चाल के हिसाब से गणना होती है कि कितने समय में प्रतिभागी ने कितनी दूरी तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बने रहने के लिए कम से कम 11 घंटे तक ट्रैक पर रहना होता है। 11 घंटे से कम ट्रैक पर रहने पर प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो जाता है। फरहा ने 12 घंटे की दौड़ में 11.30 घंटे में 82.9 किमी की दूरी तय की है। इससे पहले फरहा ने चंडीगढ़ में आयोजित स्टेडियम रन में 12 घंटे में 70 किलोमीटर की दूरी तय किया था। मेजर दीबा के दो बच्चे हैं। वह देश की कई मैराथन प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। डॉ. फरहा ने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम अभी नहीं आया है। जल्द ही परिणाम आने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed