फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the second wave of Corona, the Commercial Tax Department took a long leap in tax collection

कोरोना की दूसरी लहर में वाणिज्य कर विभाग ने कर वसूली में लगाई लंबी छलांग

Thu, 05 Aug 2021 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 11:37 AM IST
सार

  • पिछले वर्ष सितंबर माह की तुलना में इस वर्ष विभाग ने 20 फीसदी ज्यादा किया जीएसटी संग्रह 

विज्ञापन
In the second wave of Corona, the Commercial Tax Department took a long leap in tax collection
टैक्स रुपये - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना काल में वाणिज्य कर विभाग ने कर वसूली में लंबी छलांग लगाई है। इस वित्तीय वर्ष में लगे कोरोना कर्फ्यू और उसके बाद बाजार में ज्यादा रौनक न होने के बावजूद वाणिज्य कर विभाग की कर वसूली में ज्यादा फर्क नहीं आया है। कोरोना की पहली लहर के मुकाबले इसकी दूसरी लहर में अप्रैल से जुलाई तक वाणिज्य कर विभाग का जीएसटी कलेक्शन पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना से ज्यादा रहा। जुलाई माह की ही बात करें तो इस बार कर वसूली वर्ष 2019 और 2020 की तुलना में बेहतर रही। 
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो पिछले वर्ष कोरोना की पहली लहर में विभाग को अप्रैल से जुलाई तक विभाग का मात्र 320.54 करोड़ रुपये का ही रेवन्यु मिला। जबकि इस वर्ष कोराना कर्फ्यू एवं अन्य बंदिशों के बावजूद वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम चार महीनों में विभाग ने सिर्फ रेवन्यु से ही 690.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जुलाई 2021 की ही बात करें तो वाणिज्य कर विभाग के प्रयागराज जोन को रेवन्यु के रूप में 192.45 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन


इस अवधि में पिछले वर्ष यह आंकड़ा 162.20 करोड़ और वर्ष 2019 में जब कोरोना का कहीं कोई नामोनिशान नहीं था तब विभाग ने 184.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन इस बार विभाग द्वारा 190 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया गया। इससे विभाग के अफसर और कर्मचारी भी खासे उत्साहित हैं। अफसरों को उम्मीद है कि इस माह स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी आदि पर्व होने की वजह से जीएसटी कलेक्शन और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्रर ग्रेड वन डीएस तिवारी ने बताया कि पूरी तरह से बाजार खुलने का असर अब दिखने लगा है। इसी वजह से व्यापारी अब रिटर्न भी भर रहे हैं। अब फेस्टिवल सीजन आने वाला है। ऐसे में  जीएसटी रिटर्न और बढने की संभावना है। कर एवं वित्त सलाहकार प्रतीक मालवीय बताते हैं कि अगर बाजार में साप्तहिक बंदी एक दिन ही हो तो जीएसटी कलेक्शन करोड़ों में बढ़ जाएगा। 

माह    2019 का संग्रह   2020 का संग्रह  2021 का संग्रह
अप्रैल  218.44 करोड़    13.43 करोड़       230 करोड़ 
मई  169.44 करोड़    57.18 करोड़          145 करोड़ 
जून   163.18 करोड़   87.73 करोड़         123.34 करोड़
जुलाई 184.89 करोड़   162.20 करोड़      192.45 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed