फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the heat of religion loaves politician Sekenge

धर्म की आंच में रोटियां सेकेंगे राजनीतिज्ञ

Thu, 27 Aug 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। केंद्र सरकार की ओर से जारी धर्म आधारित आबादी के आंकड़ों में राजनीतिक निहितार्थ की तलाश शुरू हो गई है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े जानकार कहते हैं, सामाजिक और आर्थिक विकास और जनसंख्या नियंत्रण के अतिरिक्त नीति बनाने सहित सभी समस्याओं के निदान में ये आंकड़े खासा महत्व के हैं लेकिन राजनीतिज्ञों के लिए अपनी रोटियां सेंकने की राह भी साफ हो गई है।
विज्ञापन


समाजशास्त्रियों और राजनीतिक विशेषज्ञों का साफतौर पर कहना है कि ये आंकड़े राजनीतिक मुद्दे बनने जा रहे हैं। धर्म और जाति में फंसी बिहार एवं उत्तर प्रदेश की राजनीति में ये आंकड़े बड़ा फैक्टर बनेंगे क्योंकि इनके आधार पर मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश होगी। इस बारे में राजनेताओं के बोल इन आशंकाओं को और बल दे रहे हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति तथा समाजशास्त्री प्रोफेसर ए.सत्यनारायण का कहना है कि धर्म आधारित इन आंकड़ों का विकास से कोई मतलब नहीं है। बढ़ती जनसंख्या के व्यवसाय और शिक्षा के स्तर आदि विषयों पर कोई बात नहीं की गई है। ऐसे में इनका कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इन आंकड़ों का सिर्फ राजनीति महत्व है क्योंकि  ये आंकड़े देश और प्रदेश की राजनीति को काफी हद तक प्रभावित करेंगे। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे भी कहते हैं, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्व के इन आंकड़ों से राजनेताओं को एक मुद्दा मिल गया है। समस्याओं के मूल में जनसंख्या वृद्धि है और इसके लिए नीति बनाने में ये आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।


गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप भार्गव का कहना है कि वर्ग के अनुसार जनगणना की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। विकास में इन आंकड़ों का विशेष महत्व होता है लेकिन यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह इनका किस तरह से इस्तेमाल करती है। इनका उपयोग राजनीतिक हित साधने में किया जाएगा इस बात की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed