फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of the death of a prisoner in Naini Jail, the wife said that during the meeting

Prayagraj : नैनी जेल में बंदी की मौत के मामला- पत्नी बोली- मिलाई में पति ने कहा था, ये लोग मुझे मार देंगे

Sun, 02 Nov 2025 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 04:09 PM IST
सार

केंद्रीय कारागार नैनी में बंद सजायाफ्ता कैदी की मौत के मामले में मृतक उदयराज की पत्नी ने जेल प्रशासन को मौत का जिम्मेदार बताया है। कहा कि मुलाकात के दौरान उदय बताते थे कि उन्हें जेल में परेशान किया जाता है और एक दिन उनकी हत्या कर दी जाएगी।

विज्ञापन
In the case of the death of a prisoner in Naini Jail, the wife said that during the meeting
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद उदयराज के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

नैनी केंद्रीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी उदयराज की मौत का मामला दूसरे दिन भी सुर्खियों में बना रहा। परिवार के लोगों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उदय की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि जेल में दी जा रही लगातार प्रताड़ना का नतीजा है। मृतक की पत्नी राजकली ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी और उनसे कहा था- देख लेना, यहां मुझे बहुत प्रताड़ित करते हैं...सुन लो एक दिन ये लोग मुझे मार डालेंगे।

कौशाम्बी जिले के बरूआ गांव निवासी उदयराज की मौत के दूसरे दिन भी परिवार और गांव में मातम पसरा रहा। उदय के पीछे पत्नी राजकली, चार बेटे और चार बेटियां हैं। रविवार को सुबह से ही पत्नी राजकली, बेटी नीतू समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंच आई थी। वह वहां के कर्मचारियों से एक बार पति का चेहरा देखने की विनती करती रही। लेकिन, उन्हें पोस्टमार्टम के बाद देखने का आश्वासन देकर शांत करा दिया गया। वह पति को याद कर रह रहकर बेटी से गले मिलकर फफक रही थी।

विज्ञापन

राजकली ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति ने दशहरे के बाद जेल में मुलाकात के दौरान खुद की हत्या की आशंका जताते हुए कहा था कि जेल में उन्हें कुछ अधिकारियों की तरफ से प्रताड़ित किया जाता है। उन्हें सोने नहीं दिया जाता। देख लेना तुम, एक दिन ये लोग मुझे मार डालेंगे।” मेरे पति डरते थे कि एक दिन उनकी हत्या कर दी जाएगी, और वही हुआ। लेकिन, अब उनकी मौत को आत्महत्या बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह कहते हुए वृद्ध पत्नी फफक पड़ी। उधर, उदय के शव का रविवार शाम को वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों ने पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में लगा कसने से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से थोड़ी देर पहले ही जेल में बंद छोटे भाई ने दिया था टमाटर और बीड़ी-माचिस

राजकली ने बताया कि उनके पति के अलावा तीन देवर और जेल में सजा काट रहे हैं। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनके बेटे के पास जेल से फोन आया कि उदय ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद जेल में बंद देवर फूल सिंह ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले ही वह उदय को टमाटर और बीड़ी-माचिस देकर नहाने के लिए गए थे। वह नहा ही रहे थे कि तभी उन्हें जानकारी दी गई कि तुम्हारे भाई ने आम के पेड़ पर फंदा बनाकर जान दे दी।

कैदी  की मौत के मामले में बंदी निलंबित

नैनी जेल में कैदी उदयराज की मौत के मामले में तैनात बंदी रक्षक सौरभ सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जेल मे बंद अन्य बंदी रक्षकों से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। 

पेड़ से लटकती मिली थी लाश

कौशाम्बी के रहने वाले बंदी उदयराज की लाश जेल परिसर के अंदर आम के पेड़ से लटकती मिली थी। कैदियों की गिनती के दौरान एक संख्या कम होने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लाश गमछे के सहारे पेड़ की डाल से लटकती पाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed