फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the case of attack on Zeeshan, police will go to Sabarmati Jail and interrogate Atiq

प्रयागराज : जीशान पर हमले के मामले में साबरमती जेल जाकर अतीक से पूछताछ करेगी पुलिस

Sat, 01 Apr 2023 05:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 05:30 AM IST
सार

अतीक अहमद से प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल जाकर पूछताछ करेगी। जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले और जेसीबी से घर ढहाने के मामले में अतीक का बयान दर्ज करने के लिए रिमांड मिल गई है। जल्द ही पुलिस की एक टीम अहमदाबाद रवाना होगी।

विज्ञापन
In the case of attack on Zeeshan, police will go to Sabarmati Jail and interrogate Atiq
Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक अहमद से प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल जाकर पूछताछ करेगी। जीशान उर्फ जानू पर जानलेवा हमले और जेसीबी से घर ढहाने के मामले में अतीक का बयान दर्ज करने के लिए रिमांड मिल गई है। जल्द ही पुलिस की एक टीम अहमदाबाद रवाना होगी। इस मामले में अब तक दो को छोड़कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इनमें अतीक और उसका गुर्गा असाद शामिल हैं। असाद फरार है। घटना के बाद वह पकड़ा नहीं गया था।

विज्ञापन

चकिया का रहने वाला जीशान उर्फ जानू, अतीक के साढ़ू इमरान जई का छोटा भाई है। उसने करेली के ऐनुद्दीनपुर में भी घर और कार्यालय बनवाया है। वह जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़ा था। अतीक किसी बात पर जीशान से नाराज हो गया। 31 दिसंबर 2021 को जीशान ऐनुद्दीनपुर वाले घर पर बैठा था। दोपहर में अतीक का बेटा अली, असाद, आरिफ कछौली, इमरान गुड्डू सैफ मामा, अमन, कल्लू अतीक और अली अब्बा समेत कई अन्य लोग घर पर चढ़ गए। वे तीन गाड़ियों से आए थे।

विज्ञापन

अली ने आते ही जीशान की कनपटी पर पिस्टल लगा दिया। कहा कि अब्बा से बात करो। जीशान ने मना किया तो अतीक ने फोन पर ही पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। कहा ऐनुद्दीनपुर वाली जमीन मेरी पत्नी के नाम कर दो नहीं तो तुम्हें तुम्हारे परिवार के साथ मार दिया जाएगा। जीशान ने दोबारा मना किया तो अली तथा अन्य हमलावरों ने रायफल और पिस्टल की बट से उसे मारना शुरू कर दिया।

जीशान के रिश्तेदार गुफरान, अली जफर और फहद ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद जेसीबी से अली का पूरा कार्यालय और घर ढहा दिया। जीशान पुलिस को फोन करना चाहा तो अली और असाद ने कई राउंड फायर कर दिए।

आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तब तक अली और उसके साथ गए हमलावर भाग निकले थे। इस मामले अली, असाद, आरिफ, संजय सिंह, इमरान गुड्डू, सैफ मामा, अमन और कल्लू अतीक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई थी। 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में अतीक अहमद और आरिफ उर्फ अच्छन को भी शामिल किया। पुलिस ने अतीक और असाद को छोड़कर सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी।

अतीक से पूछताछ और बयान के लिए पुलिस ने अदालत से रिमांड मांगी थी। पुलिस को रिमांड मिल भी गई है। जिले के एक बड़े पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जल्द ही पुलिस की एक टीम जीशान पर हमला मामले में बयान दर्ज करने के लिए साबरमती जेल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed