{"_id":"69a9e1e6e6fa2d86db0c0c4d","slug":"in-soraon-miscreants-snatched-a-bike-at-gunpoint-naini-news-c-417-1-sor1001-4030-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सोरांव में तमंचे की नोक पर बदमाशों ने छीनी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सोरांव में तमंचे की नोक पर बदमाशों ने छीनी बाइक
Fri, 06 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के भावापुर गांव के निकट हंडिया कोखराज हाईवे बाईपास पर मंगलवार रात बाइक सवार को बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोक लिया। गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक छीन कर भाग गए। पीड़ित युवक ने सोरांव थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर रमई गांव निवासी रामनाथ पटेल मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। सोरांव के भावापुर गांव के समीप हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बाइक छीन ली। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इस बाबत सोरांव प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।