फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, traders showed generous food to the inn Sarai passengers

प्रयागराज में व्यापारियों ने दिखाई दरियादिली  ट्रेन सराय मुसाफिरों को दिया खाना 

Mon, 23 Mar 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, traders showed generous food to the inn Sarai passengers
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दरियादिली दिखाई। विभिन्न शहरों से ट्रेनों से मुसाफिरों को स्थानीय व्यापारियों ने जंक्शन पर खाना उपलब्ध कराया। व्यापारियों को सूचना मिली थी कि जनता कर्फ्यू की वजह से ट्रेनों सारे लोगों को भोजन पानी नसीब नहीं हो रहा।
विज्ञापन


इसी वजह से प्रयाग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कादिर तमाम व्यापारियों के साथ भोजन पानी लेकर जंक्शन पहुंचे और उन्होंने बाहर से आए यात्रियों को खाना आदि उपलब्ध कराया। व्यापारियों ने जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए प्रयागराज के लोगों का आभार जताया। उतर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा किअभी यह शुरुआती लड़ाई है ,जो अभी हमें आगे और लड़नी है। आज जिस तरह से लोगों ने जनता कर्फ्यू का पूरा साथ दिया ऐसा ही सहयोग उनसे आगे भी अपेक्षित है।
विज्ञापन


उतर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के संयोजक संतोष पनामा ने भी सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लोगों को घरों में रहने के लिए व्यापार मंडल की तरफ से आभार जताया। इलाहाबाद गला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने भी इस सफल आयोजन के लिए शहर की जनता और व्यापारियों को भी बधाई दी। उधर प्रयाग व्यापार मंडल ने भी जनता कर्फ्यू मैं सभी का सहयोग मिलने पर आभार जताया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा  ने कहा कि लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। बाहर निकले तो चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed