{"_id":"5f2597b48ebc3e418c38acba","slug":"in-prayagraj-the-inspector-committed-indecency-the-woman-tore-the-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में दरोगा ने की अभद्रता, महिला ने फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दरोगा ने की अभद्रता, महिला ने फाड़ी वर्दी
Sat, 01 Aug 2020 09:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
वर्दी (डेमो)
- फोटो : Amar ujala
संबंधित थाना अंतर्गत अमिलिया पाल गांव में पुलिस द्वारा अभद्रता करने से आक्रोशित महिला ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। मामला गंभीर होते देख दरोगा अपने हमराहियों के साथ चुपचाप वापस लौट गए ।
अमिलिया पाल की रहने वाली महिला मालती देवी पत्नी शिवचरण सिंह व रामअवध पुत्र शोभनाथ के बीच आबादी की जमीन का विवाद चल रहा है। मालती ने बताया कि बीते सोमवार को उसके विरोधियों ने उसकी कई दशक पूर्व गड़ी पटिया को उखाड़ दिया था। महिला ने पुन: इलाकाई पुलिस के कहने पर अपनी पटिया गाड़ ली थी।
शनिवार शाम 4 बजे के करीब कोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप यादव अपने दो हमराहियों के साथ मालती के घर पहुंच गए। शनिवार को ही मालती के सास की तेरहवीं थी और कुछ रिश्तेदार उसके घर पर ही मौजूद थे। मालती ने बताया कि घर पहुंचते ही दरोगा मालती को पटिया गाड़ लेने की बात पर गाली देने लगे। जब प्रतिरोध किया तो उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं दरोगा ने उसके बेटे का मोबाइल छीनकर उसमें रिकॉर्ड की गई सारी बातें डिलीट कर दी। इसके बाद वह पुन: मालती से भिड़ गए और कपड़े फाड़ दिए। जिसपर आक्रोशित मालती ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी। यह बात समझ से परे है कि संबंधित थाने में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस होने के बावजूद दरोगा उन्हें साथ लेकर क्यों नही गए। इसके बाबत प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह का कहना है कि महिला ने रास्ते पर कब्जा कर लिया है। रविवार को कार्रवाई की जाएगी।