फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, the anger of the townsfolk erupted, road jams surrounded the sub-center at many places

प्रयागराज में शहरियों का गुस्सा फूटा, कई जगह उपकेंद्र घेरकर सड़क जाम

Tue, 06 Oct 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, the anger of the townsfolk erupted, road jams surrounded the sub-center at many places
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बिजली आपूर्ति ठप होने और फाल्ट की मरम्मत न होने से नाराज लोग सोमवार को सड़कों पर उतर गए। कई जगह गुस्सा फूटा। मजार चौराहा, बेली और तेलियरगंज में सड़क जाम कर लोग नारेबाजी करने लगे। उपकेंद्रों पर घेराव और प्रदर्शन के बाद पुलिस की मदद से फाल्ट की मरम्मत कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन स्थिति जस की तस रही। शहर के आधे से अधिक हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से जन जीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन


जिले में करीब 2500 से अधिक बिजली कर्मियों के एकक साथ हड़ताल पर जाने केबाद सूने पड़े उपकेंद्रों से कहीं ओवरलोडिंग तो कहीं फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित होने लगी है। तेलियरगंज उपकेंद्र से सुबह पांच बजे बत्ती गुल हो गई। फाल्ट की मरम्मत न होने से पार्षद मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग उपकेंद्र पहुंच गए। वहां नारेबाजी होने लगी।

विज्ञापन

In Prayagraj, the anger of the townsfolk erupted, road jams surrounded the sub-center at many places
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फिर पुलिस की मदद से लाइनमैन को बुलवाकर फाल्ट जोड़ा गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा इस उपकेंद्र के कई फीडरों से सप्लाई ठप हो गई। इससे तेलियरगंज, शिवकुटी, चांदपुर सलोरी, ओम गायत्री नगर,मंसूरगंज समेत कई इलाकों में दिन भर बिजली -पानी न आने पर लोगों का धैर्य जवाब देने लगा। इसके बाद मजार चौराहे पर चक्का जामकर नारेबाजी की जाने लगी। इससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। उधर, बेली में भी सुबह से बिजली न होने पर लोगों का गुस्सा फूटा और सैकड़ों महिलाएं-बच्चे, युवा सड़कों प उतर आए।

In Prayagraj, the anger of the townsfolk erupted, road jams surrounded the sub-center at many places
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बेली उपकेंद्र के पास सड़क जामकर लोग धरने पर बैठ गए। इससे लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर जाम हटवाया। उधर, पुराने शहर के खुसरोबाग उपकेंद्र पर ताला लगे होने और फाल्ट की वजह से बड़े हिस्से की बिजली आपूति ठप होने से परेशान होकर लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। वहां पुलिस ने उप केंद्र का ताला तोड़वाया, लेकिन फाल्ट नहीं बन सका। करेलाबाग डिवीजन में शास्त्रीनगर, वसीयाबाद, करेली, गौशनगर, तुलसीपुर, रसूलपुर, नुरुल्लारोड में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो उठे हैं। वहां करेली और कल्याणी देवी उपकेंद्रों पर घेराव कर लोगों ने नारेबाजी की।

विज्ञापन

In Prayagraj, the anger of the townsfolk erupted, road jams surrounded the sub-center at many places
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह नई बस्ती कीडगंज इलाके में नेता नगर समेत आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। आजाद नगर में दिन में 12 बजे आपूर्ति ठप हो गई। इससे नाराज सैकड़ों लोग रामबाग उपकेंद्र पहुंच गए। चौक, जीरो रोड, जॉनसेनगंज, बहादुरगंज, खुल्दाबाद, लूकरगंज, लीडर रोड, सेवई मंडी, रानी मंडी में दिन भर बिजली न होने से विद्युत उपकर ठप हो गए। इसी तरह कालिंदीपुरम क्षेत्र के बरसाना सेक्टर, नंदगांव, यमुना कुंड, द्वारिका, जयरामपुर, देवघाट, झलवा में भी बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है।

पीसीएस-प्री की तैयारी पर भी बिजली ने डाला असर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा बाघाड़ा, अल्लापुर, दारागंज में भी सपलाई ठप होने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे अधिक चिंता 11 अक्तूबर को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा को लेकर है। बिजली न होने से पीसीएस प्री की तैयारी करने वालों की पढ़ाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed