फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj's Jarayam world, loved ones tarnished relationships, relationships became shameful.

अलविदा 2024 : प्रयागराज की जरायम दुनिया में अपनों ने ही कर दिया रिश्तों को कलंकित, शर्मसार हुए रिश्ते

Sun, 29 Dec 2024 12:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 12:19 PM IST
सार

बात चाहे मासूम बेटियों की चाकू गोदकर हत्या कर खुद फांसी लगाना हो, चंद पैसों के लिए मां की हत्या या फिर बच्चियों के साथ हैवानियत करने का मामला हो। इन सभी घटनाओं ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया था।

विज्ञापन
In Prayagraj's Jarayam world, loved ones tarnished relationships, relationships became shameful.
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

2024 कई आपराधिक घटनाओं के लिए भी याद रखा जाएगा। इस साल वैसे तो कई चर्चित मामले रहे हैं, लेकिन प्रयागराज की जरायम दुनिया में इस बार अधिकतर मामलों में अपनों ने अपने ही रिश्तों को कलंकित कर दिया है। बात चाहे मासूम बेटियों की चाकू गोदकर हत्या कर खुद फांसी लगाना हो, चंद पैसों के लिए मां की हत्या या फिर बच्चियों के साथ हैवानियत करने का मामला हो। इन सभी घटनाओं ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया था। पेश है एक रिपोर्ट...

विज्ञापन

 

लूट की घटना दिखाकर बेटे ने मां की हत्या की

करेली के नयापुरवा में किराये के मकान में रहने वाली सुभद्रा (54) की 21 जुलाई को घर में हत्या कर 15 लाख नकद और पांच लाख के गहने लूट ले गए थे। पुलिस की सबसे पहले घूम-घूमकर चंदा मांगने वाले दो युवक पर शक की सुई गई। लेकिन, बाद में फिर पुलिस को सुभद्रा के बेटे सचिन पाल के खिलाफ कई अहम सुराग मिले। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो हत्या का खुलासा हो गया। कबूल किया कि रोज-रोज के ताने से तंग आकर उसने ही खल के बट्टे से मां की कूंच-कंचकर हत्या की है।

विज्ञापन

रुपयों के लालच में फूफा का कर दिया कत्ल

करेली में सावित्री गार्डेन के पीछे मोहल्ले में लोको पायलट आनंद प्रकाश श्रीवास्तव (62) का शव 21 अगस्त को घर के भीतर बिस्तर पर अधजला मिला था। पोस्टमार्टम में माना गया कि करंट से मौत के बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से हादसा हुआ। जांच में पता चला कि खाते से 5.5 लाख रुपये निकाले गए हैं। सुराग लगते ही मृतक के भतीजे आदित्य (18) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। उसने रुपयों के लालच में उसने हत्या की थी।

दो मासूम बेटी की हत्या कर खुद फंदे से लटका

धूमनगंज के रम्मन का पूरा में इलेक्ट्रीशियन मनीष उर्फ लल्ला पत्नी संगीता, दो बेटियों नैंसी (5) व खुशबू (3) संग किराये पर रहता था। आठ सितंबर को मनीष ने दोनाें बेटियों को चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर जान दे दी थी। पत्नी बाजार से लौटी तो घटना की जानकारी हुई। जांच में घरेलू कलह के कारण घटना अंजाम दिए जाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन

फूफा की घिनौनी हरकत से किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

होलागढ़ के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शिवकुटी में अपने मामा घर रहकर पढ़ाई करती थी। इस बीच वह गर्भवती हो गई। 11 दिसंबर को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जांच में पता चला कि किशोरी संग उसके फूफा ने ही घिनौनी हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

चचेरे भाई ने बच्ची से किया दुष्कर्म

कालिंदीपुरम में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया गया। पेट में तकलीफ होने पर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। धूमनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि बच्ची के चचेरे भाई ने घटना को अंजाम दिया है। मामला तूल पकड़ा तो आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा गया।

ये रहीं ठगी की बड़ी घटनाएं

-निहारिका वेंचर्स कंपनी में प्रॉपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ की ठगी हुई।

-कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी के बैंक खाते से 2.08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई।

-पूर्व सीएमओ आलोक वर्मा से बैंक खाते से ट्रेडिंग के नाम पर 1.26 करोड़ की ठगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed