फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, Chaudhary Rakesh Tikait will give edge to the farmer movement

प्रयागराज में चौधरी राकेश टिकैत देंगे किसान आंदोलन को धार

Sat, 13 Mar 2021 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, Chaudhary Rakesh Tikait will give edge to the farmer movement
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को आएंगे। हालांकि यहां उनकी सभा या कोई अन्य आयोजन नहीं है, लेकिन स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से वह किसान आंदोलन को धार देंगे। तीन कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को कारपोरेट एवं सरकार विरोधी दिवस मनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इसमें पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का विरोध समेत अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने भी इस आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है। ऐसे में एक दिन पहले राकेश टिकैत के आगमन से आंदोलन को लेकर किसानों में उत्साह है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत फ्लाइट से बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद झलवा चौराहा स्थित यूनियन कार्यालय में उनका स्वागत किया जाएगा। राकेश टिकैत को रविवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है। उसमें शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रीवा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान भी उनका जगह-जगह स्वागत होगा। राकेश टिकैत इस बहाने किसान आंदोलन को और विस्तार देंगे। किसानों की ओर से 26 मार्च को देश बंद की घोषणा की गई है। स्वागत कार्यक्रमों में बंद को सफल बनाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed