फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, an alcoholic killed his wife by beating her with sticks with a stick.

प्रयागराज में शराबी ने खाना न देने पर पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 10 Aug 2020 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
In Prayagraj, an alcoholic killed his wife by beating her with sticks with a stick.
Crime - फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा देवरा के चिपौंधा मजरे में बीती रात एक शराबी ने खाना न मिलने से खफा होकर अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी इस हरकत को जिसने भी देखा स्तब्ध रह गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  अंत्य परीक्षण के लिए चीरघर भेज दिया।
विज्ञापन


चिपौंधा गांव निवासी शमशेर हरिजन पुत्र शीतल प्रसाद मेहनत मजदूरी करता है। लेकिन शराब और जुए की लत की वजह से वह सारी कमाई बाहर की गंवा देता है। जिसकी वजह से घर में दो जून के खाने के लाले पड़े हैं। हमेशा की तरह रविवार की रात में शमशेर शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी राजकुमारी (28) से खाना मांगा।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि घर में कुछ था ही नहीं तो वह आखिर बनाती क्या। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिससे तैस में आए शमशेर ने लाठी उठाया और पत्नी राजकुमारी को पीटना शुरू कर दिया। वह उसे तब तक मारता रहा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा होने पर ग्रामीण जुटे जरूर लेकिन तब तक में देर हो चुकी थी और राजकुमारी की सांसें थम चुकी थीं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतका के  भाई राजकुमार निवासी चकिया, करमा, घूरपुर ने शमशेर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed