फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, a case of robbery of lakhs has been revealed by taking retired railway officer hostage along with his wife.

प्रयागराज में रिटायर्ड अफसर को पत्नी समेत बंधक बनाकर लूटपाट

Sun, 13 Dec 2020 01:39 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Dec 2020 01:39 AM IST
सार

मम्फोर्डगंज में सनसनीखेज वारदात, घर में घुसे नकाबपोश तीन बदमाशों ने की करीब ढाई लाख लूटे

विज्ञापन
In Prayagraj, a case of robbery of lakhs has been revealed by taking retired railway officer hostage along with his wife.
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

मम्फोर्डगंज में सेवानिवृत्त रेलवे अफसर कृष्णचंद्र श्रीवास्तव को पत्नी समेत बंधक बनाकर लूटपाट की गई। घर में घुसे असलहों से लैस तीन नकाबपोश बदमाश दो लाख के गहने व 31 हजार नगद लूट ले गए। रिश्तेदारों के आने के चार घंटे बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। देर रात तक छानबीन चलती रही। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

In Prayagraj, a case of robbery of lakhs has been revealed by taking retired railway officer hostage along with his wife.
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

70 वर्षीय कृष्णचंद्र रेलवे में सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के कार्यालय अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी ज्योति श्रीवास्तव (63) करारी स्थित रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल से तीन साल पहले उपप्रधानाचार्य पद से रिटायर हुईं। बेटा देवांशु बंगलूरू में इंजीनियर है, जबकि दंपति मम्फोर्डगंज के सुभाष नगर स्थित मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Prayagraj, a case of robbery of lakhs has been revealed by taking retired railway officer hostage along with his wife.
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

ज्योति ने बताया कि रोज की तरह शनिवार सुबह सवा छह बजे के करीब वह सोकर उठीं और बाहर लगे मुख्य दरवाजे का ताला खोला। वह वापस बरामदे में पहुंची ही थीं कि तीन बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और भीतर घसीट ले गए। अगले ही पल एक बदमाश ने उनके पति को असलहा सटा दिया और फिर दोनों को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी से नगदी व गहने लूटकर भाग निकले। इससे पहले लुटेरों ने सेवानिवृत्त अफसर की पत्नी को बेरहमी से पीटा भी। जिससे उनकी आंख व चेहरे के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

In Prayagraj, a case of robbery of lakhs has been revealed by taking retired railway officer hostage along with his wife.
prayagraj news : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
करीब एक घंटे बाद नौकरानी पहुंची तो भीतर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। उसके जानकारी देने पर पड़ोसियों ने सूचना दी तो 10.30 बजे के करीब दंपति के उतरांव निवासी रिश्तेदार पहुंचे और तब जाकर वारदात के करीब पांच घंटे बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। मौके पर एसपी सिटी व एसओजी भी आ गई। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। दंपति ने बताया कि घर से दो झुमकी, दो चूड़ियां, अंगूठी, टॉप्स, जंजीर व 31 हजार नगद गायब हैं। 

  • आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तीन घरेलू कर्मचारियों के बारे में भी पता चला है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल जारी है। - दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed