फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in open unicersity the entrance exam application date

मुक्त विवि में बीएड आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 19 Apr 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
in open unicersity the entrance exam application date
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा 2020 के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। यह निर्णय लॉक डाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन

बीएड/बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा के समन्वय प्रो. प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण एवं शुल्क चालान प्राप्ति/ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर की अंतिम अतिथि 10 मई तक बढ़ा दी गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 15 मई निर्धारित की गई है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में प्रेषित करने की अंतिम तिथि 10 मई से बढ़ाकर 20 मई की गई है।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र के अनुसार कुलपति प्रो. केएन सिंह ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने एवं शुल्क जमा करने में हो रही असुविधा के कारण अभ्यर्थियों के आग्रह पर तिथि बढ़ाए जाने की अनुमति दी है। प्रवेश के लिए आवेदन एवं योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों से अपनी एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed