{"_id":"62e98a2807498174f05b0fdd","slug":"in-one-and-a-half-hours-of-rain-the-streets-of-the-city-became-talalaiya-city-desk-news-ald3385669161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे की बारिश से ताल तलैया बनी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे की बारिश से ताल तलैया बनी शहर की सड़कें
विज्ञापन
In one and a half hours of rain, the streets of the city became Talalaiya
- फोटो : CITY DESK
एक सप्ताह से भारी उमस व गर्मी झेल रहे शहरवासियों को मंगलवार की दोपहर अचानक हुई झमाझम बारिश से फौरी राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव ने कई इलाकों के लोगों की मुसीबत भी बढ़ा दी। शहर के तमाम इलाके पानी में डूबे नजर आए। इससे इधर से गुजरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े छह बजे तक 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। नाला सफाई के दावे धरे के धरे रह गए। करीब डेढ़ घंटे की बारिश में शहर के दर्जनों इलाकों की सड़कें ताल तलैया बन गईं। इन सड़कों से गुजरने में लोगों को तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पानी भरने से कई स्थानों पर वाहन बंद पड़ गए। निरंजन डाट पुल के नीचे दो पहिया वाहन पूरी तरह पानी में डूबे नजर आए। कई लोग यहां बंद पड़ गए दो पहिया वाहनों को पैदल ही लेकर जूझते मिले। इधर से गुजरने वालीं बसें भी करीब आधी डूबकर पार लगीं।
उधर, अल्लापुर के बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम और तुलसी पार्क के पास भारी जलजमाव से लोगों के घरों तक में बारिश व नाली का पानी घुस गया। जार्जटाउन के कोऑपरेटिव बैंक चौराहा के पास सड़कें डूबी नजर आईं। पुराने शहर के कई इलाके भी जलमग्न हो गए। देर शाम तक इन इलाकों के लोगों को मुसीबत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
इन इलाकों के लिए मुसीबत की बारिश
नखासकोहना, शाहगंज थाना के आस-पास, अहमदगंज, कोलहनटोला, दाराशाह अजमल, बैगनटोला के आस-पास का इलाका, जार्जटाउन, अल्लापुर, गढ़ी सराय, सिविल लाइंस हॉट स्टफ, नया पुरावा जाने वाली सड़क, निरंजन डाटपुल, जेके आशियाना, गढ्ढा कालोनी, चमेली बाई धर्मशाला के पीछे रोड, सलालाबाग समेत पुराने शहर के कई इलाकों में बारिश का पानी घंटों सड़क पर लगा रहा।
नगर आयुक्त का आवास भी पानी से घिरा
जलभराव की समस्या से नगर निगम परिसर के पास बना नगर आयुक्त का आवास भी अछूता नहीं रहा। आवास तक जाने वाली सड़क पूरी तरह बारिश के पानी में डूब गई। इससे शहर के दूसरे हिस्सों की समस्या का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
कई इलाकों में घरों में घुसा सीवर का पानी
तेज बारिश से गंगा प्रदूषण की ओर से डाली गई नई सीवर लाइन की भी पोल खुल गई। अल्लापुर, न्यू सोहबतियाबाग, सर्वोदय नगर, रामानंद नगर, गड़िया, नेता चौराहा इलाकों में सीवर लाइन जाम होने से पुराने घरों में गंदा पानी घुस गया। सर्वदलीय पार्षद/पूर्व पार्षद जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि इस खराब स्थिति बारे में जलकल विभाग, नगर निगम को सूचना दी गई। कहा कि गंगा प्रदूषण में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जबकि नई सीवर लाइन पड़ने के बाद से जलकल विभाग सीवर टैक्स वसूल रहा है। ऐसे में जलकल विभाग की जिम्मेदारी है कि वह सीवर जाम की समस्या से नागरिकों को निजात दिलाए।
सीवर लाइन अपनी क्षमता के हिसाब से कार्य कर रही है। मोरी गेट खोलकर भी कई इलाकों से पानी निकासी की व्यवस्था की गई थी। जार्जटाउन समेत कई क्षेत्रों का हिस्सा काफी नीचे है। इसलिए वहां कुछ दिक्कत हुई।
-विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी महाप्रबंधक जलकल

In one and a half hours of rain, the streets of the city became Talalaiya- फोटो : CITY DESK