फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in not being the valuation the the result will be late

मूल्यांकन नहीं होने पर परिणाम जारी करने में देरी

Sun, 31 May 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
in not being the valuation the the result will be late
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जूनियर इंजीनियर 2018 पेपर 2, एमटीएस 2019 पेपर 2 , सीजीएल 2018 टियर 3 समेत अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट मूल्यांकन पूरा नहीं होने की वजह से जारी नहीं हो सका है। परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी का कारण कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन है। इन परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख एक जून को होने वाली बैठक में तय होगी। लॉकडाउन के कारण परीक्षकों के नहीं आने से मूल्यांकन में देरी हुई। एसएससी की परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी का मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन है।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग के मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना है कि कई परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बचा हुआ है। उसे पूरा करने में एसएससी लगा हुआ है। परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख को लेकर एक जून को मीटिंग होगी और जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की तारीखें आ जाएगी।रिजल्ट आने में समय लग सकता है क्योंकि परीक्षक कार्यालय आने को तैयार नहीं है, ऐसे में मूल्यांकन कार्य में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

एसएससी की जिन परीक्षाओं के रिजल्ट आने हैं उसके लिए लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं।
एसएससी एमटीएस 2019 पेपर 2 और सीजीएल 2018 टियर 3 के उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर बेचैन हैं। इन उम्मीदवारों को आशंका है कि उन्हें यूएफएम इमेजनरी की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्हें लग रहा है कि कहीं सीएचएसएल 2018 की टियर 2 परीक्षा की तरह ही इन परीक्षाओं में पत्र लेखन बाहर न कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed