फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Meja, miscreants in Scorpio kidnapped a teenager, family members blocked the highway

Prayagraj : स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े किया युवती का अपहरण, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Fri, 06 Mar 2026 02:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Mar 2026 02:10 PM IST
सार

युवती अपनी छोटी बहन के साथ ऊंचडीह बस स्टॉप बाजार से मार्केट कर पैदल  घर लौट रही थी। पुलिस ने दो घंटे बाद घेराबंदी करके लड़की को शहर से बरामद कर लिया। एक आरोपी भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
In Meja, miscreants in Scorpio kidnapped a teenager, family members blocked the highway
किशोरी के अपहरण के बाद मौके पर पहुंचे मेजा विधायक संदीप पटेल पुलिस से बातचीत करते हुए। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर भरारी गांव के सामने शुक्रवार को दिनदहाड़े स्काॅर्पियो सवार ने युवती का अपहरण कर लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे पर दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे मेजा एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया। इधर, तीन घंटे बाद अपहृत युवती को शहर से बरामद कर लिया गया। मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। उनकी 20 वर्षीय बड़ी बेटी शुक्रवार दोपहर अपनी छोटी बहन के साथ मेजा के ऊंचडीह बस स्टाप बाजार गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पैदल ही घर लौट रही थीं कि भरारी गांव में अचानक एक स्काॅर्पियो सामने आकर खड़ी हो गई। स्काॅर्पियो से नीचे उतरे दो लोगों ने युवती को खींचकर बैठा लिया। यह देख छोटी बहन चिल्लाने लगी, लेकिन आरोपी युवती को लेकर मांडा की तरफ भाग गए। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि बेटी की बरामदगी के साथ अपहरणकर्ता तत्काल पकड़े जाएं।
विज्ञापन


सूचना पर मेजा के एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय के साथ ही मेजा और मांडा की पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। एसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजनों ने चक्काजाम समाप्त किया। इधर, करीब तीन घंटे की जांच-पड़ताल के बाद युवती को शहर से बरामद कर लिया गया। इससे पहले जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस कई जगहों पर नाकाबंदी कर काली स्काॅर्पियो की तलाश करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक संदीप पटेल

उरुवा। चक्काजाम की खबर मिलने के बाद घटनास्थल पर विधायक संदीप पटेल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। कहा कि पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा। इसके बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए। 

अपहरण की घटना निकली झूठी, छात्रा प्रेमी संग गई थी

पुलिस की जांच में अपहरण की घटना झूठी निकली। छात्रा अपने प्रेमी संग गई थी। बरामद की गई छात्रा ने पुलिस को असलियत बता दी। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि वे लोग स्कूटी से शहर के लिए निकले थे। औद्योगिक थाना क्षेत्र के समीप पेट्रोल खत्म हो गया तो दोनों लोग टेंपो से नैनी स्टेशन पहुंचे। वहां जयपुर के लिए ट्रेन नहीं मिली तो दोनों टेंपो से प्रयागराज जंक्शन गए। वहां दोनों ने शादी कर ली। पकड़ा गया प्रेमी मेजा थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है। आरोपी जयपुर में रहता है। दोनों ने बताया कि उनके परिजन संतुष्ट नहीं थे, इसलिए यह नाटक करना पड़ा। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामले में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मेजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तीन घंटे जांच के बाद प्रयागराज जंक्शन पर दोनों को पकड़ लिया गया है। दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
-संत प्रसाद उपाध्याय, एसीपी मेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed