फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in lockdown also the 91 percent candidates of roaro reached for certification

लॉक डाउन में भी सत्यापन के लिए पहुंचे 91 फीसदी अभ्यर्थी

Fri, 29 May 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
in lockdown also the 91 percent candidates of roaro reached for certification
लॉक डाउन के बीच समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2017 के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का पहल चरण बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की थी कि अगर कोई अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सका तो उसे अन्य मौका दिया जाएगा लेकिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और प्रयागराज के बाहर रहने वाले तमाम अभ्यर्थी अभिलेख सत्यापन के लिए आयोग पहुंचे। सत्यापन में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 91 फीसदी रही। अब एक से छह जून के बीच सचिवालय के लिए चयनित 582 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए आयोग बुलाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण के तहत 27 एवं 28 मई को अभिलेख सत्यापन में यूपीपीएससी और राजस्व परिषद के लिए चयनित 81 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए आयोग बुलाया गया था, जिनमें से 74 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। 27 मई को 39 और 28 मई को 42 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होना था। बुधवार को हुए सत्यापन में तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित थे जबकि बृहस्पतिवार को सत्यापन के लिए 42 में से 38 अभ्यर्थी आयोग पहुंचे। बृहस्पतिवार को पांच शिफ्ट में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया। यूपीपीएसी में एआरओ पद के लिए चयनित 29 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन सुबह 10 से 11, 11 से 12 और दोपहर 12 से एक बजे तक किया गया, जिसमें तीन अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन

इसके बाद अपराह्न तीन से चार बजे तक राजस्व परिषद के लिए आरओ के पद पर चयनित सात अभ्यर्थियों और शाम चार से पांच बजे तक एआरओ के पद पर चयनित छह अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें एआरओ पद के लिए चयनित एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। यानी बृहस्पतिवार को कुल चार अभ्यर्थी सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे। सत्यापन के लिए उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी और अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए अन्य अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि अभ्यर्थियों की उपस्थित काफी अच्छी रही। जो अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके, उन्हें अन्य अवसर दिया जाएगा। एक से छह जून तक उत्तर प्रदेश सचिवालय के लिए चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed