फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In-laws had the door welded shut; married woman sat under a polythene sheet in the rain

Prayagraj News: ससुरालियों ने दरवाजे पर कराई वेल्डिंग, बारिश में पॉलीथिन के नीचे बैठी विवाहिता

Sun, 30 Aug 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 30 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
In-laws had the door welded shut; married woman sat under a polythene sheet in the rain
लालगोपालगंज में दरवाजे के बाहर बैठी विवाहिता
लाला का पूरा मोहल्ले में ससुरालियों ने विवाहिता को बेदखल करने के लिए न केवल मकान में ताला जड़ दिया, बल्कि मुख्य दरवाजे पर वेल्डिंग तक करवा दी। विरोध में विवाहिता बारिश में अपने ही आशियाने के बाहर पॉलीथिन के नीचे बैठ गई।
विज्ञापन

लाला का पूरा निवासी फरीदा बानो का अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। वर्ष 2023 में पति समेत तीन के खिलाफ नवाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय पहुंचा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में आपसी सहमति के बाद विवाहिता फिर ससुराल में रहने लगीं। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराली उसे फिर प्रताड़ित करने लगे। 23 अगस्त की भोर जब विवाहिता टहलने निकलीं, तभी पीछे से उनके पति और सास ने मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटने पर जब फरीदा ने अंदर जाने की कोशिश की तो उसे धक्के देकर रोक दिया गया। पीड़िता न्याय की गुहार लेकर पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई। इधर, आरोपियों ने वेल्डर बुलाकर लोहे के दरवाजे को वेल्डिंग करा दिया, ताकि कोई दरवाजा न खोल सके। ऐसे में बरसात में विवाहिता अपने ही घर के सामने पॉलीथिन के नीचे बैठ गई। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच कराई गई। विवाद तलाक संबंधी है। प्रकरण न्यायालय से संबंधित है।

लालगोपालगंज में दरवाजे के बाहर बैठी विवाहिता

लालगोपालगंज में दरवाजे के बाहर बैठी विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed