फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In educational institutions will now Plantation

अब शिक्षण संस्थानों में होगा पौधरोपण

Thu, 09 Jul 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 09 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
In educational institutions will now Plantation
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विश्वविद्यालयों और कालेजों में योग और सफाई के बाद अब पौधरोपण अभियान चलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इसका निर्देश जारी किया गया है। इस मौके पर संस्थानों की ओर से पौधरोपण के अलावा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस महीने का पहला सप्ताह डिजिटल इंडिया के नाम रहा। इसके तहत यूजीसी की ओर से बुधवार को सभी क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट लांच की गई। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को तकनीकी से जोड़ने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने अब मिशन हरियाली शुरू की है।
विज्ञापन


इसी महीने के दूसरे पखवारा में चलने वाले इस कार्यक्रम को भी सफाई अभियान की तरह लिया गया है। इसके तहत सरकारी विभागों तथा अलग-अलग स्तर पर तो पौधरोपण तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे ही, उच्च शिक्षण संस्थानों में भी विविध आयोजन होंगे। विश्वविद्यालय तथा अन्य उच्च संस्थानों में गोष्ठी, कार्यशाला के अलावा प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। यूजीसी की ओर से जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed