फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Dhoomanganj, a 12th-grade student got trapped in a pickup truck and was dragged for 20 meters, resulting in her death

Prayagraj News: धूमनगंज में 12वीं की छात्रा पिकअप में फंसकर 20 मीटर तक घिसटी, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
In Dhoomanganj, a 12th-grade student got trapped in a pickup truck and was dragged for 20 meters, resulting in her death
धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा मंडी गेट नंबर दो के पास तेज रफ्तार पिकअप में फंसकर 12वीं की छात्रा नेहा (18) करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह स्कूटी में पेट्रोल भराकर घर लौट रही थी। मामले में धूमनगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के गांव निवासी भइया लाल प्रजापति के तीन बच्चों में नेहा इकलौती बेटी थी। वह 12वीं की छात्रा थी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी। तैयारी के लिए उसने मुंडेरा में किराये पर कमरा लिया था। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी में पेट्रोल भरवाने धूमनगंज गई। वहां से कमरे पर लौटने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान मुंडेरा मंडी के गेट के पास पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। नेहा पिकअप में फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमनगंज पुलिस ने मृतका के बैग से मिले फोन और दस्तावेज से पहचान की। परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी थी। वह डॉक्टर या आईएएस बनना चाहती थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उसे मुंडेरा में किराये पर कमरा दिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed