फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In charge of checkdem irregularity, minister in charge instructed to investigate

चैकडेम अनियमितता पर बिफरे प्रभारी मंत्री, जांच का दिया निर्देश

Mon, 02 Sep 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
In charge of checkdem irregularity, minister in charge instructed to investigate
विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक करते प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
जिले के प्रभारी मंत्री पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे और जनपद वासियों को विकास के लिए 52282 लाख का रुपये के बजट स्वीकृत कर दिये। चैकडेम में अनियमित्ता पाए जाने पर जिम्मेदार अफसरों की जमकर फटकार लगाई। डीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन करके जांच कराए जाने को कहा। प्रत्येक बजट के बारे में जनप्रतिनिधियों के साथ ही जनता जानकारी तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार का विकास भवन के सभागार में प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिसमे वर्ष 2019-20 में 52282 लाख रुपये की जिला विकास योजना के परिव्यय को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस कार्य योजना में कृषि, चिकित्सा, सड़क एवं पुल, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण आवास, नगरीय एवं पेयजल स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गयी। सांसद संगम लाल गुप्ता, सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर, अध्यक्ष जिला पंचायत उमाशंकर यादव, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, विधायक बाबागंज विनोद सरोज, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय, विधायक कुंडा के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, विधायक रामपुरखास के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, एमएलसी गोपाल जी के प्रतिनिधि लाल साहब सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह समेत जिला योजना समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की अनुमति से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला योजना वर्ष 2019-20 विभागवार प्रस्तुती किया गया। प्रभारी मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि जिला योजना जनपद के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। विकास कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण हो जिससे जनपद लाभान्वित हो। बैठक में विधायक विश्वनाथगंज ने वर्ष 2011-12 में बने चेकडैम की अनियमितता की जांच से अवगत न कराये जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी से जांच कमेटी बनाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सांसद कौशाम्बी एवं विधायक विश्वनाथगंज ने बकुलाही नदी एवं सई नदी में चेकडैम के प्रस्ताव सम्मिलित करने का प्रस्ताव रखा। कौशाम्बी सांसद ने जनपद में अधूरे विद्युतीकरण की समस्या से अवगत कराया। इसी प्रकार विधायक रानीगंज एवं विधायक बाबागंज ने ट्रान्सफार्मर के बार-बार खराब होने एवं समय से मरम्मत न कराये जाने की शिकायत की। सांसद संगम लाल गुप्ता ने शहर में सीवर लाइन का कार्य अब तक पूर्ण न कराये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed