फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In case of abusive remarks High Court canceled order against Naseemuddin Siddique

अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नसीमुद्दीन को राहत, हाईकोर्ट ने रद्द किया संज्ञान लेने का आदेश

Tue, 25 Dec 2018 12:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 25 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
In case of abusive remarks High Court canceled order against Naseemuddin Siddique
नसीमुद्दीन सिद्दीकी

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हाईकोर्ट और स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए से पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी को राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उनके सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेने का पॉक्सो एक्ट जज लखनऊ का आदेश रद्द कर दिया है। हालांकि हाईकोर्ट ने अवर न्यायालय को नए सिरे से आदेश जारी करने की छूट दी है।

विज्ञापन


इस आदेश के मद्देनजर स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी ने नसीमुद्दीन को जारी तलबी वारंट भी वापस ले लिया है। नसीमुद्दीन पर लखनऊ में बसपा द्वारा आयोजित एक जनसभा और प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और नाबालिग लड़की पर अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है। इसमें नसीमउद्दीन के अलावा राम अचल राजभर, मेवालाल गौतम, नौशाद अली और अतर सिंह राव के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। 

विज्ञापन

चार्जशीट को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। कहा गया कि अपर जिला जज प्रथम लखनऊ ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने का प्रोफार्मा भरते समय मात्र खानापूर्ति की है। उन्होंने बिना अपने विवेक का प्रयोग किए रूटीन तरीके से प्रोफार्मा भर दिया जबकि नियमानुसार चार्जशीट के तथ्यों पर विचार करने के बाद ही मुकदमे पर संज्ञान लिया जा सकता है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संज्ञान लेने का आदेश रद्द कर दिया है।

स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने इस मामले में नसीमुद्दीन सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश की जानकारी अधिवक्ता डीआर चौधरी और जगदीश त्रिपाठी और मनीष खन्ना ने स्पेशल कोर्ट दी। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने गैरजमानती वारंट का आदेश वापस ले लिया है।  इस प्रकरण की सुनवाई 25 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed