{"_id":"604a748b8ebc3e8d2d4390e2","slug":"in-bjp-working-committee-only-the-old-faces-of-the-party-preferred","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यसमिति में पार्टी के पुराने चेहरों को ही तरजीह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यसमिति में पार्टी के पुराने चेहरों को ही तरजीह
Fri, 12 Mar 2021 01:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की जारी सूची में इस बार पार्टी के पुराने चेहरों को ही तरजीह दी गई है। इसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय आदि के नाम शामिल हैं। 11 सदस्यीय सूची में चार चेहरे ऐसे है जो पहले भी कार्य समिति सदस्य रह चुके हैं, जबकि पार्टी के सात सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार कार्य समिति के सदस्य बने तो जरूर हैं लेकिन पहले भी उनके पास पार्टी की ओर वह तमाम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कार्य समिति सदस्य में जिन्हें एक बार फिर से पार्टी ने एक बार फिर से मौका दिया है उसमें पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, अरुण अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय और पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय के नाम शामिल है। इसमें नरेंद्र कुमार सिंह गौर 1991 में पहली बार सदस्य बनाए गए, तब से वह कई बार सदस्य बन चुके हैं। पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय भी चौथी बार सदस्य बनाई गईं। उधर जो पहली बार समिति के सदस्य बने हैं उसमें पीयूष रंजन निषाद, मृत्युंजय तिवारी, डा. एलएस ओझा, अनीता सचान, शिवदत्त पटेल, कन्हैया लाल पांडेय, राघवेंद्र नाथ सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : पीटीआई
यह सभी नाम भी पार्टी के लिए नए नहीं है। कन्हैया लाल पांडेय गंगापार के अध्यक्ष तो शिवदत्त पटेल यमुनापार के अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। पीयूष रंजन निषाद करछना विधानसभा से वर्ष 2017 में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा डा. एलएस ओझा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, अनीता सचान भाजपा काशी क्षेत्र में महामंत्री के पद पर रहीं। मृत्युंजय तिवारी मीडिया संयोजक का दायित्व निभा चुके हैं। सभी 11 सदस्यों से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने को भी पार्टी नेतृत्व की ओर से कहा गया है।