फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   in beating in iiit administration of iiit taken the action

ट्रिपलआईटी में मारपीट में प्रशासन ने की कार्रवाई

Thu, 04 Jun 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
in beating in iiit administration of iiit taken the action
ट्रिपलआईटी में आपसी मारपीट में नौ छात्र एवं एक छात्रा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की जद में सीनियर और जूनियर दोनों छात्र शामिल हैं। 26 जनवरी को अवकाश के दिन संस्थान की कैंटीन के पास सीनियर और जूनियर छात्र आपस में लड़ गए थे। इसमें सीनियर्स ने जूनियर्स पर पीटने का आरोप लगाया था। इस मामले में निदेशक ने सभी आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की थी। 25 मई को हुई सीनेट की बैठक में आरोपी छात्रों पर अलग-अलग निलंबन की कार्रवाई की गई है। मारपीट के दौरान घटना स्थल पर मौजूद एक छात्र नेत्रानंद पाठक को एक सेमेस्टर के लिए प्रोबेशन पर रखा गया है।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी के ज्वाइंट रजिस्ट्रार पीके सैनी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक एवं कम्युनिकेशन (ईसी) ब्रांच के दूसरे वर्ष के अभिषक राय और श्रेयांश सिंह को संस्थान से 31 दिसंबर 2021 तक के लिए निलंबित किया गया है। इन दोनों छात्रों को संस्थान की किसी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इनफारमेशन टेक्नॉलाजी (आईटी) ब्रांच के दिनेश चंद्रा को 15 मई 2021 तक, ईसी ब्रांच के ही किशन सिंह एवं हर्ष सिंह पर 30 दिसंबर 2020 तक निलंबन की कार्रवाई की गई है। आईटी बीटेक तीसरे वर्ष के अनुज कुमार और अभिषेक एवं ईसी बीटेक दूसरे वर्ष की छात्रा पर 15 मई 2020 तक कार्रवाई की गई थी, उनका निलंबन पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed