फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In AU Student elections on September 27-28 will

इविवि में छात्रसंघ चुनाव 27-28 सितंबर को होगा

Fri, 11 Sep 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
In AU Student elections on September 27-28 will
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 27 अथवा 28 सितंबर को होगा। छात्रसंघ चुनाव कराने की छात्रों की लगातार मांग के बीच बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. ए सत्यनारायण ने छात्रों के बीच इसकी घोषणा की। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि एक-दो दिन में चुनाव अधिकारी की घोषणा के साथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव तिथि की घोषणा की तैयारी कुलपति प्रो. ए सत्यनारायण ने मंडलायुक्त राजन शुक्ल एवं पुलिस महानिरीक्षक बीबी शर्मा, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक के बाद कर ली थी। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले परिचय पत्र जारी करने तथा प्रवेश कार्य पूरा करने का काम होगा। चुनाव अधिकारी की घोषणा के बाद 15 सितंबर के बाद चुनाव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति की ओर से चुनाव की संभावित तिथि घोषित किए जाने के बाद रोज-रोज चुनाव की मांग कर रहे छात्र नेता अवाक रह गए। कुछ छात्र जो द्वितीय परीक्षा के रिजल्ट के बाद चुनाव में भागीदारी और वोट देने की सोच रहे थे, परेशान हो उठे। इन छात्र नेताओं ने विवि के शिक्षकों एवं अधिकारियों के सामने तर्क रखा कि द्वितीय परीक्षा के रिजल्ट के बाद ही चुनाव करवाया जाए। कुछ छात्रों ने अक्तूबर में चुनाव कराने का सुझाव भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अबकी छात्रसंघ चुनाव पूरी तरह से लिंगदोह समिति की सिफारिश के अनुसार होगा। चुनाव के दौरान छात्रावासों से अवैध छात्रों को बाहर किया जाएगा। परिसर के बाहर पोस्टर-बैनर लगाने की स्थिति में प्रत्याशी को अवैध करार दिया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी या उसके समर्थक  अशांति फैलाने का प्रयास करते हैं तो कुलपति की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुलपति प्रो. ए सत्यनारायण ने कहा कि चुनाव से पहले छात्र नेताओं को विवि की दीवारों पर लगे अपने पोस्टर, बैनर हटाने होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी परिसर के बाहर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में शहर को अशांत करने की कोशिश करने वाले छात्रों एवं उनके समर्थकों की वीडियो रिकार्डिंग करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed