फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Allahabad University 86.46 percent candidates gave entrance exam, entrance exam of BA 21 October

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : 86.46 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा , आज है बीए की प्रवेश परीक्षा  

Thu, 21 Oct 2021 02:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
In Allahabad University 86.46 percent candidates gave entrance exam, entrance exam of BA 21 October
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में पीजीएटी टू में प्रवेश के लिए को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:40 बजे के बीच संपन्न हुई। इसमें लगभग 85.28 फीसद उपस्थिति रही। दूसरी पाली में दोपहर दो से 4:10 बजे के बीच 88.87 फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। आज की परीक्षा में कुल 25948 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। हालांकि, 22435 ने परीक्षा दी और 3513 ने परीक्षा छोड़ दी। इस लिहाज से परीक्षा में कुल उपस्थिति 86.46 फीसद रही। बीए की प्रवेश परीक्षा आज है। 

विज्ञापन


इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रोफेसर आशीष सक्सेना ने बताया कि पहली पाली में पीजीएटी-2 के तहत एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलाजी एंड एंटामोलाजी), एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, मास्टर इन फाइन आर्ट (एमएफए), एमएससी इन टेक्सटाइल एंड एपेरल डिजाइनिंग, एमएससी बायोकेमेस्ट्री और एमएससी इन मैटेरियल साइंस की प्रवेश परीक्षा हुई। आनलाइन परीक्षा में कुल 5860 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4717 ने परीक्षा दी और 1143 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में 80.49 फीसद उपस्थिति रही। आफलाइन मोड में आयोजित बीएससी की परीक्षा में 11553 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जबकि 10133 यानी 87.71 फीसद अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 1420 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में आनलाइन मोड में पीजीएटी-2 के तहत एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बाटनी), एमपीएड (फिजिकल एजुकेशन), एमएससी इन इनवायरमेंटल साइंसेज, एमएससी इन डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलाजी, एमए वुमेन स्टडीज और मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज (एमडीएस) की प्रवेश परीक्षा में कुल 2450 के सापेक्ष 2086 यानी 85.14 फीसद अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 364 ने परीक्षा छोड़ दी। आफलाइन मोड में आयोजित बीकाम, बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में कुल 6085 के सापेक्ष 5499 यानी 90.37 फीसद ने परीक्षा दी, जबकि 586 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई परीक्षा 
प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित हुई। नौ शहरों में 26 केंद्रों पर आफलाइन और 16 शहरों के 44 केंद्रों पर आनलाइन मोड में परीक्षा हुई। प्रयागराज में 13 आफलाइन एवं 14 आनलाइन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। केंद्रों पर विश्वविद्यालय का दस्ता भी मौजूद रहा। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली। ऐसे में प्रवेश प्रकोष्ठ ने भी राहत की सांस ली। यह इस सत्र की पहली बड़ी प्रवेश परीक्षा थी।

बीए की प्रवेश परीक्षा आज, होंगे सबसे अधिक अभ्यर्थी 
आज गुरुवार को बीए की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें सबसे अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दोनों पालियों में 42462 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में बीए, बीपीए, बीएफए की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 32312 छात्रों ने आवेदन किया है। द्वितीय पाली में बीएएलएलबी, एलएलएम और एमकाम की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 10150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

एनजीबीयू की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा 28 को 
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2021) 28 अक्तूबर को होगी। सुबह 11 से पूर्वाह्न एक बजे तक विश्वविद्यालय के हनुमानगंज परिसर में परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 25 अक्तूबर को अपलोड कर दिया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष प्रवेश उप समिति डॉ. विनोद पांडेय ने दी है।

300 ने लगवाया कोरोना का टीका
भारत सरकार की ओर से चलाए गए ‘कोरोना-मुक्त भारत’ टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में टीकाकरण शिविर लगा। प्राचार्या प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी की देखरेख में इस शिविर में 300 लोगों ने टीका लगवाया। अभियान में एसआरएन अस्पताल से अर्चना राय, सुमन जैकब, शर्मिला त्रिपाठी, अनीता कुशवाहा, अवधेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed