फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Impact of Minister Nandi's initiative – over 1.08 lakh people have watched ‘Hanuman Ansh’.

प्रयागराज : मंत्री नंदी की पहल का असर, ‘हनुमान अंश’ देख चुके 1.08 लाख से अधिक लोग

Sun, 04 Oct 2026 06:56 PM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, प्रयागराज
पुष्पा कुमारी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 06:56 PM IST
सार

प्रयागराज में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। मंत्री नंदी की पहल पर 17 सितंबर से चल रहे निःशुल्क विशेष प्रदर्शन में अब तक 1.08 लाख से अधिक लोग फिल्म देख चुके हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Impact of Minister Nandi's initiative – over 1.08 lakh people have watched ‘Hanuman Ansh’.
पीवीआर में हनुमान अंश देखते नंदी और अन्य दर्शक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित पीवीआर सिनेमा में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन जारी है। 17 सितंबर से चल रही स्क्रीनिंग में अब तक 1.08 लाख से अधिक दर्शक फिल्म देख चुके हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदी की पहल पर हो रहे इस विशेष प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ एवं सेक्टर संयोजकों और पन्ना प्रमुखों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी पहुंच रहे हैं। शुरुआती दिनों में दर्शकों की भीड़ के चलते कई शो हाउसफुल रहे।

विज्ञापन

विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मंत्री नंदी अपनी पत्नी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे और फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म देखने आए लोगों का स्वागत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री नंदी ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन भक्ति, सेवा, सरलता और मानवता का संदेश देता है। ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से इन मूल्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

दर्शकों ने फिल्म को प्रभु श्रीराम और हनुमान भक्ति के साथ त्याग, समर्पण और सेवा भावना को प्रेरित करने वाली बताया। स्क्रीनिंग के दौरान सभागार में ‘जय श्रीराम’ और ‘सीताराम’ के जयघोष भी सुनाई देते हैं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed