फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Impact: Commissioner and DM reached Azad Park after High Court's rebuke, encroachment started to be removed

असर : हाईकोर्ट की फटकार के बाद आजाद पार्क पहुंचे कमिश्नर और डीएम, हटाया जाने लगा अतिक्रमण 

Sun, 03 Oct 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 09:35 PM IST
सार

आजाद पार्क में बढ़ रहे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार, अफसरों का लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने बलपूर्वक हटवाया अतिक्रमण। लोगों का विरोध नहीं आया काम। 

विज्ञापन
Impact: Commissioner and DM reached Azad Park after High Court's rebuke, encroachment started to be removed
prayagraj news : चंद्रशेखर आजाद पार्क। - फोटो : prayagraj

विस्तार

चंद्रशेखर आजाद पार्क में बढ़ रहे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद कमिश्नर, डीएम और डीआईजी रविवार को आजाद पार्क पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद अफसरों ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस पर वहां लोगों ने अफसरों का विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि, अफसरों के साथ मौजूद पुलिस बल के आगे किसी की एक न चली। बाद में लोगों ने समय मांगते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आजाद पार्क में अतिक्रमण को लेकर वर्ष 1999 में आदेश जारी हुआ था। हालांकि, तब उस आदेश पर कुछ खास काम नहीं हुआ था। इस दौरान पार्क के काफी कुछ अवैध रूप से बन गया। यहां अंदर मजारें तो बढ़ी हीं साथ ही स्टेडियम के पीछे ज्ञानवृक्ष मंदिर का भी हिस्सा बढ़ गया। पार्क की जमीन पर बना एक क्लब भी उद्यान विभाग को देने का निर्देश दिया गया था। प्रशासन द्वारा इस पर कोई काम न करने पर हाईकोर्ट ने अफसरों को तलब किया।

विज्ञापन

 

इसके बाद रविवार को कमिश्नर संजय गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री आदि उद्यान विभाग के अफसरों के साथ आजाद पार्क पहुंचे। नापजोख शुरू हुई तो वहां तमाम लोग कागजात लेकर आ गए। कुछ लोगों ने अतिक्रमण को सही बताया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आजाद पार्क में काफी संख्या में लोग जुट गए। कुछ ने कार्रवाई का विरोध शुरू किया तो पुलिस ने उन सभी को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद ही लोग शांत हुए। बाद में वहां काफी अतिक्रमण हटाया भी गया। शाम तक कार्रवाई जारी रही। बताया जा रहा है कि सोमवार तक यहां पूरा अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। यहां तकरीबन ढाई घंटे तक अफसर मौजूद रहे। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर हम लोग वहां गए थे। वहां सारी स्थिति का जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed