फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal shot inside the house, death of the married woman

घर के भीतर अवैध असलहे से चली गोली, विवाहिता की मौत

Wed, 07 Apr 2021 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal shot inside the house, death of the married woman
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में सुलाकी चौराहे के पास रहने वाली निकिता शर्मा(30) की मंगलवार दोपहर संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत हो गई। फायर घर के भीतर ही अवैध असलहे से हुआ। ससुराल वालों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर वह पहुंचे तो निकिता मृत पड़ी थी। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

चक जीरो रोड की रहने वाली निकिता ने 13 साल पहले मुट्ठीगंज में मालवीय नगर निवासी जीतू शर्मा से शादी की थी। जो मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उन्हें कोई संतान नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, ससुरालीजनों ने बताया कि मंगलवार को निकिता की तबियत ठीक नहीं थी और उसके सिर में दर्द हो रहा था। जिस पर पति जीतू दवा लेने चला गया। इस दौरान निकिता नीचे अपने कमरे मेें थी। अचानक उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन भागकर नीचे पहुंचे तो देखा कि निकिता लहूलुहान मृत पड़ी थी और कुछ दूर पर ही पिस्टल पड़ी थी।
विज्ञापन

सूचना पर जीतू व आसपास के लोग भी आ गए। परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में पता चला कि मौके पर मिला असलहा अवैध था। यह घर के भीतर कैसे आया, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। जानकारी पर मायकेवाले भी आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोली मृतका की कनपटी पर लगी है। ऐसे में इस बात की आशंका है कि उसने खुदकुशी की। ससुरालीजन भी यही बता रहे हैं। फिलहाल मायकेवालों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। असलहे को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में जेल जा चुका है पति
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतका का पति जीतू आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वर्तमान में वह जमानत पर है। उधर मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि यह बात भी सामने आई है कि संतान न होने से मृतका परेशान रहती थी। पति से पूछताछ की जा रही है कि आखिर घर में असलहा कहां से आया। उधर फिलहाल देर रात तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed