फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   illegal sand mining did not stop even after death of a soldier

सिपाही की मौत के बरइ भी नहीं रुका अवैध बालू खनन

Thu, 23 Apr 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
illegal sand mining did not stop even after death of a soldier
लॉकडाउन में सभी कार्य बंद हो गए हैं, लेकिन घूरपुर क्षेत्र में मनबढ़ खनन माफियाओं का अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सीमा से सटे नैनी कोतवाली के सिपाही रवि कुमार पांडेय की मौत भी बालू खनन के अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लगवा पाई। जो बालू माफियाओं की दादागीरी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हालांकि अभी तीन दिन पूर्व ही प्रदेश सरकार ने बालू व गिट्टी खनन की मंजूरी दे दी है, लेकिन घूरपुर क्षेत्र में एक भी बालू खनन का पट्टा नहीं होने के बावजूद भी यमुना के कई घाटों पर अवैध बालू खनन माफियाओं द्वारा दिन के उजाले में अवैध खनन कराकर बालू डंप किया जा रहा है। घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार, पालपुर, अमिलिया, बीकर, कंजासा, कैनुआ, बिरवल आदि घाटों पर यमुना नदी के बीच धारा से दिन के उजाले में बालू खनन कराकर यमुना के कई घाटों पर डंप किया जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की नाक के नीचे हो रहे इस अवैध धंधे पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी हाल में ही नैनी कोतवाली के अंतर्गत ठकुरी का पुरवा, मोहब्बतगंज में खनन माफियाओं ने एग्रीकल्चर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही रवि कुमार पांडेय को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला गया था। घटना के बाद खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा कसा था, बावजूद इसके घूरपुर में मनबढ़ खनन माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। खनन माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में अवैध बालू खनन की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष त्रिपाठी, सीओ करछना।
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि अवैध बालू खनन हो रहा है तो जांच की जाएगी।
अनिल यादव, एएसपी व थाना प्रभारी घूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed