{"_id":"6a4ebd7ad4614fa02a068696","slug":"illegal-plotting-has-increased-around-the-airport-under-the-guise-of-new-townships-allahabad-news-c-3-1-ald1020-923861-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नई टाउनशिप के नाम पर एयरपोर्ट के आसपास बढ़ी अवैध प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नई टाउनशिप के नाम पर एयरपोर्ट के आसपास बढ़ी अवैध प्लॉटिंग
विज्ञापन
एयरपोर्ट के आसपास नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ के विकसित होने से पहले वहां भूमाफिया सक्रिय हो गए हैं। किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेकर प्लॉटिंग कराई जा रही है और फिर ऊंचे दाम पर बेची जा रही है।
इससे वहां जमीन की कीमतें अचानक बढ़ने लगी हैं। किसानों को बरगलाया जा रहा है कि टाउनशिप के लिए सरकार उनकी जमीन ले लेगी और उचित मूल्य भी नहीं मिलेगा। इसी आड़ में भूमाफिया किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेकर प्लॉटिंग करा रहे हैं।
हालांकि, प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने भूमाफिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। मंगलवार को ही असरावेकला, शाह उर्फ पीपलगांव, कटहुला गौसपुर व रावतपुर में 53 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। इन गांवों की जमीन नई टाउनशिप के लिए अधिग्रहित की जानी है और भूमाफिया को पता है कि टाउनशिप बसने के बाद वहां जमीन के दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन
नई टाउनशिप के लिए जिन गांवों में जमीन का अधिग्रहण होना है वहां पीडीए ने उन अवैध प्लॉटिंग पर निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, इन गांवों में अतीक अहमद और उसके गुर्गों के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन की रजिस्ट्री भी रोक दी गई है।
जिन गांवों में अधिग्रहण किया जाना है, वहां का सर्किल रेट 2,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर के आसपास है लेकिन भूमाफिया किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन लेकर प्लॉटिंग कराके उसे 4,000 से 5,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बेचने की तैयारी में हैं। कुछ जगह प्लॉटिंग के बाद जमीन निर्धारित सर्किल रेट से अधिक दाम पर बेची भी गई है।
मेट्रो रेल के रूट ने भी बढ़ाई जमीन की कीमत
पीडीए की ओर से प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना के तहत मेट्रो रेल के रूट में प्रयागराज एयरपोर्ट को भी शामिल किया गया है। ऐसे में मेट्रो ट्रेन नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ को सीधे शहर के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, संगम और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ेगी। भूमाफिया इसकी आड़ में अब जमीन पर प्लॉटिंग कराके उसे ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं।