फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal occupation of graveyard and barren land continues

Prayagraj News: कब्रिस्तान और बंजर भूमि पर अवैध कब्जा बरकरार

Wed, 21 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 21 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of graveyard and barren land continues
हड़िया। हंडिया नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठे लोग
कस्बा स्थित कब्रिस्तान और उसके पास बंजर की भूमि पर हुआ अतिक्रमण होने से लोगों में आक्रोश है। राजस्व अभिलेखों में वार्ड नंबर 3 के कब्रिस्तान और बंजर की आरक्षित भूमि के आंशिक भाग पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण करके कब्जा कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले कस्बावासियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने तीन दिन में स्वयं कब्जा हटा लेने का फरमान जारी करते हुए नोटिस चस्पा कराया था। मंगलवार को कब्जा जस का तस बरकरार रहने से नाराज लोग नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठ गए। धरना देने की जानकारी मिलने पर एसडीएम रावेंद्रकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही कब्रिस्तान और बंजर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा। उनके आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर का मो. कादिर, निसार अहमद, अबरार अहमद, लईक अहमद, मो. बाबर और मो. इशहाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed