{"_id":"5d546f788ebc3e6cd11bc868","slug":"illegal-mining-will-be-kept-under-third-watch-allahabad-news-ald252219384","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर रहेगी तीसरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर रहेगी तीसरी नजर
विज्ञापन
Illegal mining will be kept under third watch
खनन के हर घाट और प्रवेश मार्ग पर लगेंगे कैमरे
0 घोटाला सामने आने तथा अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई के मद्देनजर लिया गया निर्णय
प्रयागराज। प्रयागराज में खनन घोटाला सामने आने तथा अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के बाद प्रशासन भी सख्त हुआ है। बालू खनन के हर घाट तथा वाहनों के प्रवेश मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। गिट्टी खनन वाली पहाड़ियों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
बालू खनन के पट्टा आवंटन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। अवैध खनन की भी व्यापक शिकायत रही। इसकी वजह से वरिष्ठ खान अधिकारी बीपी यादव समेत तीन लोग निलंबित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 पट्टे निरस्त कर दिए गए हैं। नौ अन्य पट्टों के निरस्तीकरण की तैयारी है। इसी क्रम में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कवायद भी शुरू की गई है। इसके तहत बालू खनन के हर घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बालू उठान के लिए आने वाले वाहनों पर भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। घाट तथा वाहन प्रवेश द्वार के हर कोने पर नजर रखी जा सके इसके लिए कैमरे हर संभावित प्वाइंट पर लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। वरिष्ठ खान अधिकारी एके सिंह ने बताया कि चिह्ति स्थान पर बारिश बाद कैमरे लगाए जाएंगे।
000
शिकायत वाले घाट पर विशेष नजर
0 यमुनापार में कई घाटों पर अवैध खनन की शिकायतें हैं। इनके अलावा निरस्त घाटों पर भी खनन की शिकायतें हैं। ऐसी जगहों पर खास नजर रहेगी। इन घाटों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा नियमित निरीक्षण के लिए टीम बनाई गई है।