{"_id":"5d694e5f8ebc3e0132027d1c","slug":"iiit-two-students-goted-39-lakh-package-allahabad-news-ald253532046","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी के बीटेक के दो छात्रों को 39 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी के बीटेक के दो छात्रों को 39 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी
Fri, 30 Aug 2019 09:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
iiit two students goted 39 lakh package
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के बीटेक के दो छात्रों को 39 लाख के पैकेज पर चुना गया है। संस्थान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक, एमटेक सहित एमबीए के 95 फीसदी से अधिक छात्रों का चयन हुआ। बीटेक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के दो छात्रों का चयन 39 लाख के पैकेज पर चयन हुआ।
पूरे संस्थान का औसत 15.5 लाख का वार्षिक पैकेज रहा। इन छात्रों का चयन अमेरिकी साफ्ट वेयर कंपनियों ने किया। अब तक चालू शैक्षिक सत्र में 120 से अधिक कंपनियां आ चुकी हैं। कैंपस चयन की प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद कंपनियों की संख्या 130 तक पहुंच सकती है।
संस्थान के प्लेसमेंट सेल की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों में स्पष्ट किया गया है कि संस्थान के बीटेक आईटी के कुल 150, इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के 70, बीटेक ड्यूल डिग्री आईटी के 41 और ईसीई के 12, एमटेक के 112 छात्रों ने कैंपस चयन में भागीदारी की।
विज्ञापन
फैकेल्टी इंचार्ज ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ.विनीत तिवारी ने बताया किसितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में पांच से छह कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आएंगी। यह आंकड़ा बढ़कर शत प्रतिशत के लगभग हो सकता है। बेवसाइट पर दिए गए आंकड़े में स्पष्ट किया गया है कि 120 कंपनियों ने चालू सत्र में संस्थान का दौरा किया और औसत 15.5 लाख वार्षिक के पैकेज पर चुनाव किया।
पूर्व में भी संस्थान के छात्रों को मिली रिकार्ड नौकरी
देश के प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में से एक ट्रिपलआईटी के छात्रों को 2017 और 2018 में भी अच्छा पैकेज पाया था। 2018 में संस्थान के दो छात्रों को 36-36 लाख के वार्षिक पैकेज पर चुना गया था।
2017 में भी 95 फीसदी से अधिक छात्रों का कैंपस चयन हुआ और 12.5 लाख औसत वार्षिक पैकेज रहा। सबसे अधिक प्लेसमेंट बीटेक आईटी और ईसीई के छात्रों को अच्छे पैकेज पर मिला। संस्थान के छात्रों को साफ्टवेयर कंपनी एडोब, एकोलाइट, अमेजन, आकाश, एक्वेंचर, आईबीएम, एचसीएल, गूगल सहित कई बड़ी मल्टी नेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट मिला।