फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IIIT Convocation 2019

दीक्षांत समारोहः ट्रिपलआईटी में आज 506 छात्रों को मिलेगी उपाधि

Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
IIIT Convocation 2019
IIIT Convocation 2019
दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वालों में 43 छात्राएं शामिल
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के चौदहवें दीक्षांत समारोह में शनिवार को कुल 506 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में बीटेक, एमटेक, एमबीए-आईटी के वर्ष 2015 के प्रत्येक तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। उपाधि पाने वालों में 43 छात्राएं शामिल हैं। 317 बीटेक छात्रों में 240 आईटी एवं 77 ईसी के मेधावियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। एमटेक आईटी के 75, एमटेक ईसी के आठ, एमबीए के चार, बीटेक-एमटेक आईटी ड्यूल डिग्री के 77, बीटेक-एमबीए ड्यूल डिग्री के नौ एवं पीएचडी के 16 छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। यह जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. पी नागभूषण ने दी।
बीटेक के आयुष खत्री, निकिता जैन को गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में मेधावियों को जाने माने वैज्ञानिक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. वैद्येश्वरन राजारमन उपाधि प्रदान करेंगे। प्रो. राजारमन को भारत सरकार की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 1998 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। दीक्षांत समारोह में संस्थान पदक बीटेक आईटी की निकिता जैन को गोल्ड मेडल, राघव बाबू को सिल्वर मेडल, प्रियंका सिंगला को ब्रांज मेडल प्रदान किया जाएगा। बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन के आयुष खत्री, गौरव पाण्डेय, सुलेखा कुमारी को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एमटेक के अनिर्बन, अनुपम कुमारी को गोल्ड मेडल
एमटेक आईटी के अनिर्बन सरकार गोल्ड मेडल, मैनाक दत्ता सिल्वर मेडल, निकिता गोयल ब्रांज मेडल प्रदान किया जाएगा। एमटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन की अनुपम कुमारी गोल्ड मेडल, प्रशांत कुमार सिल्वर मेडल, भारत भूषण उपाध्याय को ब्रांज मेडल दिया जाएगा। एमबीए में अमृता कुलश्रेष्ठ, एकता कुमारी, पवन कुमार पाण्डेय को क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल प्रदान किया जाएगा। ड्यूल डिग्री बीटेक एमटेक के योगेश कुमार को गोल्ड, मंकाली लक्ष्मी लिखिथा को सिल्वर तथा अभिनव विंसी को ब्रांज मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता जैन को चेयरमैन गोल्ड मेडल
निकिता जैन को चेयरमैन गोल्ड मेडल, बीटेक आईटी-2015 के छात्र चौधरी जयेश अजयभाई डॉ. टीसीएम पिल्लई मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक आईटी-2015 की छात्रा प्रियंका सिंगला को नोबेल वैज्ञानिक प्रो. क्लाउड कोहेन तानोजी गोल्ड मेडल, बीटेक आईटी-2015 के छात्र अभिनव खरे को प्रो. डॉ. इंग मथियास क्लेनर गोल्ड मेडल,एमटेक बीआई-2017 की छात्रा दर्शना को प्रो. जौली कोहेन तानोजी गोल्ड मेडल प्रयाद किया जाएगा। इसके साथ ही मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड में पहले स्थान पर पाटिल विश्वजीत सुभाष एवं दूसरे स्थान पर मुगा पृथ्वी अन्वेष को प्रदान किया जाएगा।

16 छात्रों को पीएचडी उपाधि
ट्रिपलआईटी की ओर से 16 छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी, उपाधि पाने वालों में छह छात्र एवं 10 छात्राएं शामिल हैं। सत्य प्रकाश, महेन्द्र कुमार शुक्ल, रश्मि त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, पीयूष कुमार, सोनाली मिश्रा, दिव्येश सचान, स्वेच्छा मिश्रा, शिखा सुमन, प्रीतिश रंजन, बोधी चक्रवर्ती, जोयइलन जर्मन डोसा, ज्योति कसनियाल, आरती गुप्ता, मोनिका रानी, रेणु कछौरिया को पीएचडी उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed