फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ignoring traffic rules is costly, challans for 34 thousand vehicles in six months

Prayagraj News: यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह महीने में 34 हजार वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Ignoring traffic rules is costly, challans for 34 thousand vehicles in six months
प्रयागराज। यातायात नियमों की अनदेखी शहरियों को भारी पड़ रही है। पिछले छह महीने के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 34 हजार वाहनों का चालान किया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि नियमों को तोड़ने में दो पहिया वाहन चालक सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

यातायात तोड़ने वालों से विभाग ने 6.72 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही आठ वाहनों को सीज भी किया गया है। इसके बाद भी नियमों को तोड़ने वाले सबक नहीं ले रहे हैं। यातायात पुलिस समय-समय पर स्कूलों व सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाती रहती है। लेकिन, आंकड़ों पर गौर करें तो यह महज खानापूरी ही नजर आती है। क्योंकि इन अभियानों का सड़क पर कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, जिन वाहनों का चालान किया गया है इनमें 17127 वाहन दो पहिया हैं। दूसरे नंबर पर कार चालक आते हैं। इनकी संख्या 9039 है। पुलिस ने 5346 विक्रम के भी चालान काट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बेतरतीब दौड़ रहे 1603 ई-रिक्शा के भी चालान काटे गए हैं। लेकिन, लोगों का कहना है कि अगर पुलिस नियम तोड़ने पर ईमानदारी से चालान काटे तो शहर में चल रहे 90 फीसदी ई-रिक्शा चालक हर वक्त नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख जाते हैं। इसके अलावा यातायात पुलिस ने 770 बस और 58 ट्रकों के भी चालान काटे हैं।

0000
चालान काटने में ज्यादा ध्यान
शहर के हर चौराहों पर आए दिन लोगों को जाम की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम से छुटकारा दिलाने के लिए चौराहों पर लगाए पुलिस कर्मियों का पूरा ध्यान चालान काटने पर रहता है। कई बार चेकिंग के दौरान वाहन चालक भागने लगते हैं, इस वजह से दुर्घटना भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed