{"_id":"a2de125c5fd8247ccbc8a6efbba74b9b","slug":"ignoring-the-state-government-dharmendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार: धर्मेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार: धर्मेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी। समाजवादी पार्टी के युवा नेता तथा बदायूं सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर यूपी की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कटघरे में खड़ा किया। नगर पंचायत झूंसी में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करने शुक्रवार को आए सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता से किए गए वादों, उम्मीदों और सपनों का मायाजाल रचकर सरकार तो बना ली लेकिन अब उनके सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में जाने से भी कतरा रहे हैं। जनता उनसे विकास कार्यों और वादों का हिसाब मांग रही है। सांसद ने 2016 तक देहात क्षेत्र में 18 घंटे बिजली की आपूर्ति किए जाने का दावा किया।
नगर पंचायत झूंसी की ओर से पिछले कुछ माह में तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। झूंसी श्मशान घाट पर चबूतरे का निर्माण, सड़कों व गलियों की इंटरलाकिंग, सराय पानी की टंकी कैंपस बाउंड्री का उच्चीकरण, नाले पर सीसी पुलिया का निर्माण, स्टैंड पोस्ट व कक्ष निर्माण सहित 16 कार्य कराए गए हैं। शुक्रवार को सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कहा कि युवा सीएम अखिलेश यादव के शासन में जितने विकास कार्य हुए उतने आज तक किसी भी पार्टी के शासन में नहीं हुआ।
कहा कि सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को तीन साल में ही पूरा करके दिखाया है। यही वजह है कि विपक्षियों में हताशा और निराशा है। बीएसपी प्रमुख मायावती को आड़े हाथों लेते हुए श्री यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाने वाली बसपा के शासन में भ्रष्टाचार और अपराध का ऐसा सिलसिला चला कि उनके मंत्री और विधायक तक नहीं बच सके। बोले कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर जाएं। तभी 2017 में प्रदेश में दोबारा सपा की सरकार बनेगी। कहा कि हमारा पूरा ध्यान इस वक्त प्रदेश को बिजली संकट से उबारने पर है।
विज्ञापन
आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष रामलखन यादव ने किया। संचालन रामसुख यादव ने किया। इसके मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, विधायक सईद अहमद, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक जोखूलाल यादव, वासुदेव यादव, विनोद चंद्र दूबे, पंधारी यादव, रविंद्र यादव, हरिनारायण सिंह,अवधेश यादव, अनंत बहादुर यादव, रवि श्रीवास्तव, दानबहादुर मधुर, भूपेंद्र सिंह, रजनीश राय, गणेश यादव, कृष्णराज सिंह, शकील अहमद, शिवमूर्ति सिंह यादव, संजीव यादव, सुशील यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सांसद करेली में एक रोेजा इफ्तार कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
सांसद धर्मेंद्र ने डूडा से प्रशिक्षित युवतियों में प्रमाण पत्र और मानदेय के चेक का भी वितरण किया। लाभार्थी तब्बसुम बानो, रुचि निषाद, अलीना, चांदनी बानो, साबिया बानो, माला निषाद, सीमा पांडेय, सोनम प्रजापति समेत 100 युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
सपा के युवा नेता अभिषेक यादव के मायापुरी कालोनी स्थित आवास पर भी सांसद धर्मेंद्र पहुंचे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तकरीबन 15 मिनट श्री यादव यहां रुके तथा इलाके के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रिंस सिंह, अंगद यादव, देवबोस आदि मौजूद रहे।