फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IG wrote a letter to the CMO, the private hospital of the district should take action on the arbitrariness, instructed to take action

आईजी ने सीएमओ को लिखा पत्र, जिले के प्राइवेट अस्पताल मनमानी पर उतारू, कार्रवाई का दिया निर्देश

Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
सार

पत्र में आईजी रेंज की ओर से बताया गया है कि मरीजों को एएमए ब्लड बैंक से ही ब्लड लाने का दबाव बनाया जाता है। सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंकों से ब्लड लाने की बात पर इसे खराब व हीमोग्लोबिन कम होना बताया जाता है।

विज्ञापन
IG wrote a letter to the CMO, the private hospital of the district should take action on the arbitrariness, instructed to take action
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘शहर में कुछ प्राइवेट अस्पताल मनमानी कर रहे हैं। वह तीमारदारों-मरीजों पर एक निजी ब्लड बैंक का ही ब्लड लाने का दबाव बनाते हैं। यहां तक कि मांगपत्र पर भी उसी ब्लड बैंक का नाम लिखकर देते हैं।’ यह आरोप लगाते हुए आईजी रेंज प्रयागराज ने सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


पत्र में आईजी रेंज की ओर से बताया गया है कि मरीजों को एएमए ब्लड बैंक से ही ब्लड लाने का दबाव बनाया जाता है। सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंकों से ब्लड लाने की बात पर इसे खराब व हीमोग्लोबिन कम होना बताया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि ऐसी दशा में मरीज को कुछ होता है तो वह स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। पत्र में सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि प्राइवेट अस्पतालों की इस मनमानी पर लगाम लगाएं।
विज्ञापन


मरीज या तीमारदार को किसी खास ब्लड बैंक से ब्लड लाने के लिए बाध्य करने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही ब्लड बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराने के भी निर्देश दिए हैं। मामले में आईजी रेंज केपी सिंह का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्राइवेट अस्पताल मनमानी पर उतारू हैं। ऐसे में सीएमओ को कार्रवाई लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed