फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IG warned to protect innocent

मासूमों की हिफाजत के लिए आईजी ने चेताया

Wed, 06 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
IG warned to protect innocent
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों के अपहरण और बच्चियों से रेप में गार्ड, कर्मचारी, स्कूल बस-वैन के ड्राइवर, कंडक्टर के शामिल होने की पुरानी घटनाओं के मद्देनजर आईजी जोन ने इस बारे में पुलिस अफसरों को चेताया है। आईजी ने इलाहाबाद जोन के सभी आठ जिलों के एसपी को पत्र लिखकर हिदायत दी कि स्कूल खुल चुके हैं, इसलिए जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों और ड्राइवर-कंडक्टर के बारे में क्षेत्रीय पुलिस से छानबीन करा लें।
विज्ञापन


दूसरों शहरों के साथ ही इलाहाबाद में भी स्कूली बच्चों की फिरौती या रंजिशन अपहरण के अलावा स्कूल परिसर या रास्ते में बलात्कार की घटनाएं होती रही हैं। ऐसी घटनाएं लोगों को झकझोरती हैं तो अभिभावकों के दिल में अपने मासूमों के लिए चिंता बनी रहती है। पेशावर में स्कूल में आतंकी हमले जैसी हैवानियत भरी वारदातों से भी परिजनों और पुलिस अफसरों में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिक्र बनी रहती है।
विज्ञापन


इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए आईजी आरके चतुर्वेदी ने जोन के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर चेताया है कि स्कूली बच्चों के  साथ अपराध की घटनाओं में स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड, चपरासी, बस या वैन के ड्राइवर और उसके साथी कंडक्टर की भूमिका सामने आती रही है। इन कर्मचारियों के नाम-पते की सही जानकारी नहीं होने से पुलिस को गिरफ्तारी में तमाम मुश्किल झेलनी पड़ी। आईजी जोन ने निर्देश दिया है कि सभी एसपी अपने जिले में अभियान चलाकर प्ले ग्रुप और नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में तैनात कर्मचारियों, गार्ड, दाई, चपरासी, ड्राइवर, कंडक्टर के बारे में उनके निवास, चरित्र और पारिवारिक स्थिति आदि के बारे में सत्यापन करा लें ताकि स्कूली बच्चों पर किसी तरह के खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed