फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IFFCO Phulpur accident: 88 metric tons of urea production in four days due to plant collapse

इफको फूलपुर हादसा : प्लांट ठप होने से चार दिन में 88 मिट्रिक टन घटा यूरिया का उत्पादन

Fri, 25 Dec 2020 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Dec 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
IFFCO Phulpur accident: 88 metric tons of urea production in four days due to plant collapse
IFFCO PLANT PHULPUR - फोटो : अमर उजाला

इफ्को फूलपुर में अमोनिया गैस रिसाव से हुए हादसे ने न सिर्फ दो अफसरों की जान ली बल्कि किसानों के लिए भी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। रवि की बुआई के बाद खाद की सबसे ज्यादा जरूरत के समय पी-1 प्लांट में यूरिया का उत्पादन ठप हो गया है। घटना के चलते चार दिन से उड़ीसा, बिहार, बंगाल व असम जैसे राज्यों में यूरिया की आपूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि स्थानीय स्तर से ट्रकों के माध्यम से खाद भेजी जा रही है। लेकिन हालात यही रहे तो यहां भी खाद का गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


गेहूं की बुआई के बाद किसान अब उसकी सिंचाई और खाद के छिड़काव में लगे  हैं। इस वक्त गेहूं की फसल को यूरिया की जरूरत है। फूलपुर स्थित इफ्को में क्रमश: पी-1 एवं पी-2 में कुल तीन इकाइयां संचालित हैं। जिसमें पी-1 प्लांट में प्रतिदिन 22 सौ मिट्रिक टन अर्थात  50 हजार बोरी यूरिया तथा पी-2 प्लांट में भी 32 सौ मिट्रिक टन, कुल मिलाकर तकरीबन 54 सौ मिट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होता है।

विज्ञापन

IFFCO Phulpur accident: 88 metric tons of urea production in four days due to plant collapse
IFFCO PLANT PHULPUR - फोटो : अमर उजाला

यहां से खाद उत्तर प्रदेश समेत बिहार, बंगाल, उड़ीसा, असम को भेजी जाती है। इस तरह से 22 दिसंबर को हुए हादसे के बाद 88 मीट्रिक टन उत्पादन घटा है। इससे  पिछले चार दिनों से गैर राज्यों में खाद नहीं भेजी जा सकी है। अकेले पी-2 प्लांट में हो रहे उत्पादन के सहारे किसी तरह आस पास के जिलों में खाद की सप्लाई की जा रही है। पी-1 प्लांट में अभी उत्पादन शुरू होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में यूरिया खाद का संकट गहरा सकता है।

IFFCO Phulpur accident: 88 metric tons of urea production in four days due to plant collapse
फूलपुर - फोटो : self

अभी लंबा वक्त लग सकता है उत्पादन शुरू होने में

दूसरे प्लांट में हो रहे उत्पादन के सहारे प्रयागराज व इसके आसपास फतेहपुर, वाराणसी, बछरावा, प्रतापगढ़, बिंदकी, मध्यप्रदेश के अमरपाटन जनपदों में यूरिया की आपूर्ति ट्रकों के माध्यम से की जा रही है। फूलपुर इकाई के महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन संजय कुदेशिया का कहना है कि हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में आई जांच टीम शुक्रवार को वापस लौटी है और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। फिलहाल निदेशक कारखाना से निर्देश मिलने के बाद ही पी-1 प्लांट में उत्पादन कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed