{"_id":"57167a4c4f1c1b0e2c8b486b","slug":"if-you-come-so-procession-not-rule-out-a-million-and-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख और बाइक न मिलने पर बारात लाने से इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख और बाइक न मिलने पर बारात लाने से इंकार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के घूरपुर में दहेज की खातिर सगाई टूटने की नौबत आ गई। शादी से एक हफ्ते पहले वर पक्ष ने लड़की वालों से दहेज में 1 लाख रुपये नगद और बाइक की मांगने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताते हुए मिन्नत की लेकिन दूल्हे के घरवालों पर इसका असर नहीं हुआ। तब परेशान लड़की वाले मंगलवार को घूरपुर थाने पहुंचे।
घूरपुर के एक किसान ने अपनी बेटी की शादी पड़ोस गांव के एक युवक के साथ तय की थी। बातचीत के बाद रिश्ता तय हो गया। सगाई भी हो गई। 24 अप्रैल को शादी की तय तारीख तय हुई। लेकिन शनिवार को लड़के के घरवालों ने फोनकर दहेज में एक लाख रुपये नगद और बाइक की अतिरिक्त मांग कर दी। यह सुनकर लड़की वाले परेशान हो गए। सामाजिक मान प्रतिष्ठा का हवाला देकर याचना की। लेकिन बात नहीं बनी। लड़की का पिता घूरपुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने वर पक्ष को बुलाया लेकिन थाने नहीं आए। घूरपुर पुलिस का कहना है कि मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। समझौता नहीं हुआ तो तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।