फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the parents do not get jammed cooperation

अभिभावक भी करें सहयोग तो न लगे जाम

Sat, 02 May 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 02 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
If the parents do not get jammed cooperation
इलाहाबाद। आखिर ट्रैफिक पुलिस को भी लगा कि सिर्फ चालान काटने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधरने वाली। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। तभी तो ट्रैफिक पुलिस के लोग शुक्रवार को कमला नेहरू रोड पर सेंट जोसेफ कॉलेज के सामने रोड पटरी पर वाहनों को व्यवस्थित कराते और रोड डिवाइडर पर बीच-बीच में खाली छूटी जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को संभालते नजर आए।
विज्ञापन


इसके बावजूद जाम की थोड़ी बहुत समस्या रही। अगर अभिभावक भी सहयोग करें तो स्कूल खुलते और छूटते वक्त जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। यही वजह है कि स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो छोटे या दुपहिया वाहनों से ही बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने आएं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को कमला नेहरू रोड पर जिस जगह चालान काटे, शुक्रवार को उसी जगह सेंट जोसेफ कॉलेज खुलते और छूटते वक्त वाहनों को व्यवस्थित कराते नजर आए। हालांकि रोड पटरी पर खड़े चार पहिया वाहनों के कारण जाम की थोड़ी बहुत समस्या रही लेकिन रोड डिवाइडर के बीच खाली जगह पर बेरिकेडिंग लगा दिए जाने से वाहनों को आड़ा-तिरछा मोड़कर जाम लगाने वालों को मनमानी करने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवायद का असर भी दिखा, पर पूरी तरह से नहीं। इस समस्या से भी पूरी तरह से निपटा जा सकता है लेकिन बाकी की जिम्मेदारी अभिभावकों को पूरी करनी होगी। सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने के लिए छोटे या दोपहिया वाहनों से आएं तो बेहतर होगा।

उनका कहना है कि शहर सबका है और इसे बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी सबकी है।

 अभिभावकों को यह बात समझनी चाहिए। बीएचएस के प्रधानाचार्य डेविड ल्यूक ने भी अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को स्कूल में छोड़ने या लेने के लिए ऐसे छोटे वाहनों का उपयोग करें जो जाम का कारण न बनें। साथ ही वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करें। इससे अभिभावकों और बच्चों को ही सहूलियत होगी। टैगोर पब्लिक स्कूल के  मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने भी अभिभावकों से छोटे वाहनों का उपयोग करने की अपील की है। उधर, अभिभावक एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने भी अभिभावकों से अपील की है कि अपनी को जिम्मेदारी समझें और बच्चों को स्कूल छोड़ने या लेने के वक्त कम से कम इतनी सावधानी बरतें कि जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed